‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे…’ सहदेव को मिला बादशाह का साथ, गाना रिलीज

मुंबई। रैपर बादशाह ने बुधवार को ‘बचपन का प्यार’ गीत का नया संस्करण पेश किया जिसमें इंटरनेट पर मशहूर हुए सहदेव दिरदो को देखा जा सकता है। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला है और उसकी उम्र 10 साल है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सहदेव को …

मुंबई। रैपर बादशाह ने बुधवार को ‘बचपन का प्यार’ गीत का नया संस्करण पेश किया जिसमें इंटरनेट पर मशहूर हुए सहदेव दिरदो को देखा जा सकता है। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला है और उसकी उम्र 10 साल है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सहदेव को ‘बचपन का प्यार’ गाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के बाद वह रातोंरात मशहूर हो गया था। खबरों के मुताबिक सहदेव ने 2019 में अपनी कक्षा में यह गाना गया था और उसके शिक्षक ने वीडियो बनाया था।

बुधवार को जारी हुए संगीत वीडियो का निर्देशन ‘बीटूगेदर प्रोस’ द्वारा किया गया है तथा इसमें सहदेव, बादशाह, गायिका आस्था गिल और संगीतकार रीको ने काम किया है। ‘पानी पानी’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे लोकप्रिय एलबम लाने वाले बादशाह (35) ने कहा कि यूनिवर्सल म्यूजिक के लिए वह ‘बचपन का प्यार’ का नया संस्करण पेश कर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि इस गीत ने आज के समय में सोशल मीडिया की ताकत का जश्न मनाने का अवसर दिया है। बादशाह ने कहा कि वह, रीको और आस्था एक नए हीरो सहदेव को पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गीत के नए संस्करण को हितेन ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल बादशाह ने लिखे हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).