UPSC Recruitment Result 2026: प्रोफेसर समेत कई पदों का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम और रोल नंबर
यूपीएससी ने जुलाई 2026 में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के नतीजे किए घोषित, चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया; आधिकारिक वेबसाइट पर PDF में देखें रिजल्ट
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जुलाई 2026 में प्रोफेसर समेत विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जारी परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।
आयोग के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचना देने के साथ-साथ साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
https://twitter.com/PIB_India/status/2096897558861988121?s=20
इन पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
UPSC ने जुलाई 2026 में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अंतर्गत कई पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इनमें प्रमुख रूप से ये पद शामिल हैं—
- डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स, पेट्रोलियम और एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय।
- प्रोफेसर (चीनी प्रौद्योगिकी), नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट, कानपुर।
- सहायक निदेशक (सुरक्षा), महानिदेशालय कारखाना सलाह सेवा एवं श्रम संस्थान, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय।
- ट्रेनिंग ऑफिसर (महिलाओं की ट्रेनिंग को छोड़कर), प्लंबर, ट्रेनिंग महानिदेशालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय।
- सहायक कानूनी सलाहकार, प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय।
- स्पेशलिस्ट ग्रेड III (बायोकेमिस्ट्री), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
- उप निदेशक (कर्मचारी प्रशिक्षण/उत्पादकता), महानिदेशालय कारखाना सलाह सेवा एवं श्रम संस्थान।
- उप सहायक निदेशक (गैर-चिकित्सा), बीसीजी वैक्सीन प्रयोगशाला, गिंडी, चेन्नई।
- स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (डर्मेटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी और लेप्रोसी)।
- उप निदेशक, खान सुरक्षा (खनन), खान सुरक्षा महानिदेशालय।
- मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (बैक्टीरियोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी), रेल मंत्रालय।
इसके अलावा इन पदों के परिणाम भी शामिल
आयोग की जुलाई भर्ती परीक्षा के परिणामों में मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (छाती/श्वसन रोग), नेत्र विज्ञान और बाल चिकित्सा, रेल मंत्रालय के पद भी शामिल हैं।
इसके अलावा निम्न पदों के लिए भी परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं—
- वैज्ञानिक अधिकारी, राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत, संस्कृति मंत्रालय।
- जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (केमिस्ट्री), केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, गृह मंत्रालय।
- जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (भौतिकी), केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, गृह मंत्रालय।
- उप विधायी परामर्शदाता (हिंदी शाखा), राजभाषा विंग, विधायी विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय।
- सहायक शिपिंग मास्टर और सहायक निदेशक, शिपिंग महानिदेशालय, मुंबई।
- नॉटिकल सर्वेयर-सह-उप महानिदेशक (तकनीकी), नौवहन महानिदेशालय, मुंबई।
- व्याख्याता (समाजशास्त्र), स्कूल शिक्षा विभाग, लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश प्रशासन।
- उप निदेशक (परीक्षा सुधार), संघ लोक सेवा आयोग।
UPSC July 2026 Result ऐसे करें चेक
जुलाई 2026 भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं—
Step 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर जुलाई 2026 भर्ती परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
Step 4: PDF में संबंधित पद के सामने दिए गए नाम और रोल नंबर से अपना परिणाम चेक करें।
Step 5: रिजल्ट देखने के बाद PDF को डाउनलोड कर लें।
Step 6: भविष्य के संदर्भ के लिए PDF का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया
UPSC भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से व्यक्तिगत रूप से सूचना दी जाएगी और उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्ट PDF में अपना नाम और रोल नंबर जांचने के साथ आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सूचना पर भी नजर रखें।
