यूपी में बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, सामान्य से नीचे गया पारा, इन जिलों के लिए आज चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

यूपी की राजधानी में बारिश से गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है वहीं, मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से भी कई जिलों में बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

लखनऊ। यूपी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम में हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। जिससे तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित की। कई इलाकों में सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा रहा, जबकि बारिश और हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ।

आने वाले दिनों में और बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग ने आने वाले घंटों को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में आंधी, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

वहीं, अगर बात करें तापमान की तो पिछले कुछ दिनों से यूपी में हल्की बारिश से सुबह और शाम को ठंड का ऐहसास भी हो रहा है।बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यूपी के दुसरे कई हिस्सों में  गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आइएमडी ने गुरुवार को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है।

कहीं सामान्य से नीचे तो कहीं ऊपर रहा तापमान

यूपी में मौसम के करवट लेने के साथ तापमान के आंकड़ों में भी बदलाव देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के 8 अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक, कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। वहीं, बदले मौसम का असर बुधवार को कई जिलों पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और गाजीपुर में में देखने को मिला। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। 

लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बदला मौसम

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी पूर्वाचल और तराई के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।  राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है और तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है।

सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर सड़कों और बाजारों में भी नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले घंटों में कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। 

तेज हवाओं के असर से पारे में गिरावट

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज अभी और बदलने वाला है। बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। ऐसे में मौसम में आई नरमी अगले दो दिनों तक बनी रहने की संभावना है।

दिन में खिली धूप, शाम को तेज हवाओं ने बदला मौसम

राजधानी लखनऊ में बुधवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी। इसके बाद तेज रफ्तार हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। हवाओं के जोर पकड़ते ही तापमान में गिरावट महसूस हुई और शाम होते-होते हवा में ठंडक का एहसास होने लगा। मौसम के इस बदलाव से दिन की गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट और हवाओं का असर जारी रह सकता है। 

संबंधित समाचार