प्रतापगढ़ : योगी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार, कहा- 'झूठ का पुलिंदा तैयार कर प्रदेश में फैलाया जा रहा भ्रम'

स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में  सोमवार को होगा प्रबुद्ध सम्मेलन,शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय 

स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज में रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन को लेकर शनिवार को भाजपा नेता योगेश मिश्र योगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

रानीगंज,प्रतापगढ़ अमृत विचार : स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज में रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन को लेकर शनिवार को भाजपा नेता योगेश मिश्र योगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झूठ का पुलिंदा बनाकर और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जिसे देश और प्रदेश की जनता पूरी तरह नकार चुकी है। 

योगेश मिश्र योगी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास कर रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सीधे जन-जन तक पहुंच रही हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता विपक्ष को एक बार फिर सबक सिखाएगी। सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये दल जातिवाद के जरिए समाज को तोड़ने और जातियों के नाम पर बंटवारा करने में लगे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा 'पीडीए' को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जो सिर्फ सत्ता हथियाने के हथकंडे हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने सपा सांसद एसपी पटेल द्वारा धार्मिक भावनाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि रविवार को रानीगंज में उनके संयोजन में भाजपा की ओर से एक भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय शामिल होंगे। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे। बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग अपने विचार साझा करेंगे।

इनपुट : रवि प्रकाश सिंह चंदन/अशोक सिंह

यह भी पढ़ें : बाराबंकी : 35 हजार की आय, 20 हजार की किस्त और चार बेटियां, तंगहाली के बीच बिखरा किरण पाल का परिवार

About The Author: Virendra Pandey

वीरेंद्र कुमार पाण्डेय वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वह AmritVichar.com में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
पत्रकारिता और कानून, दोनों विषयों की गहरी समझ के कारण उनकी रिपोर्टिंग सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय मानी जाती है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अपराध, प्रशासन तथा न्यायालय से जुड़े गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की है। AmritVichar.com से पहले वह स्वतंत्र भारत, 4पीएम और ईटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।