प्रतापगढ़

Pratapgarh News: श्रीराम कथा से पहले राजा भैया का बयान, कहा- धर्म के आधार पर हुआ था देश का बंटवारा, मुस्लिम लीग ने की थी अलग राष्ट्र की मांग

Pratapgarh News: श्रीराम कथा से पहले राजा भैया का बयान, कहा- धर्म के आधार पर हुआ था देश का बंटवारा, मुस्लिम लीग ने की थी अलग राष्ट्र की मांग
प्रतापगढ़ के कुंडा में श्रीराम कथा से पहले राजा भैया ने देश के विभाजन और हिंदू राष्ट्र पर बयान दिया। कहा- भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था और मुस्लिम लीग ने अलग राष्ट्र की मांग की थी।

प्रतापगढ़ : बेटी की विदाई के दौरान कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, तीन को लगी गोली

प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव में रविवार को बेटी की विदाई के दौरान कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट, पथराव और फायरिंग में बदल गया, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया, जहां से पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय मुअस्सिर को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  प्रतापगढ़ 

बेंती श्रीराम कथा : 18 नवंबर को पहुंचेंगे फिल्म हनुमान अंश के नीम करौली शोभिनव, राजा भैया ने किया था आमंत्रित

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा आयोजित होगी। फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य 18 नवंबर को फिल्म की टीम के साथ कथा में शामिल होंगे। उन्हें राजा भैया ने निमंत्रण दिया था।
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  मनोरंजन  धर्म संस्कृति  प्रतापगढ़  विशेष लेख  ग्लैमवर्ल्ड 

Pratapgarh News : मंत्री मनोज पांडेय का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र की हत्या करने वाले हमें पाठ पढ़ा रहे

प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पीडीए के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और प्रबुद्धजनों से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील की।
Top News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  प्रतापगढ़ 

Chhath Mahaparv : हरदोई रेलवे स्टेशन परिसर में पहली बार गूंजे छठी मैया के गीत, कर्मचारी ने बनवाया अस्थायी तालाब

हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहली बार छठ पूजा का आयोजन किया गया। नैमिषारण्य धाम नहीं जा सके रेल कर्मचारी अजय पांडे ने स्टेशन परिसर में अस्थायी तालाब तैयार कराया। उनकी पहल पर अन्य रेल कर्मचारियों के परिवारों ने भी पूजा में हिस्सा लिया।
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  प्रयागराज  प्रतापगढ़ 

Pratapgarh News : रामपुर बावली में लाइन ठीक करते समय करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, एसएसओ समेत बिजलीकर्मियों पर केस

प्रतापगढ़ के रामपुर विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा लाइनमैन संतोष कौशल की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एसएसओ समेत बिजली आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। विभाग ने परिवार को 10 लाख रुपये बीमा और पत्नी को पेंशन व विद्युत सखी की सेवा में समायोजित करने का लिखित आश्वासन दिया है।
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  प्रतापगढ़ 

सपा सांसद डॉ. SP सिंह के बयान पर बवाल: सपा सांसद की टिप्पणी से प्रतापगढ़ में भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों ने शव यात्रा निकाल फूंका पुतला

प्रतापगढ़ में सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल द्वारा दुर्गा पूजा विसर्जन और कांवड़ यात्रा पर दिए गए बयान के विरोध में रविवार को पट्टी कस्बे में हिंदू संगठनों ने शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका।
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  प्रतापगढ़  चुनाव 

Census 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना,मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी

जनगणना 2027 के तहत 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी। प्रतापगढ़ के नागरिक मोबाइल ऐप से OTP सत्यापन कर घर बैठे परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानें पूरी प्रक्रिया।
Top News  देश  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  प्रयागराज  Breaking News  प्रतापगढ़  Trending News 

कुंडा में सज रहा आस्था का महाकुंभ: 7 जोन और 9 सेक्टरों में बंटा बेंती का मैदान, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू

प्रतापगढ़ के कुंडा में बेंती स्थित परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक होने वाली श्रीराम कथा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र को 7 जोन और 9 सेक्टरों में बांटा गया है।
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  धर्म संस्कृति  प्रतापगढ़ 

UP Census 2027: घर में रहें तैयार! 1 दिसंबर से दरवाजे पर पहुंचेंगे जनगणना अधिकारी, 40 सवालों से जुटाएंगे परिवार का पूरा ब्योरा

Census 2027: प्रतापगढ़ में 1 दिसंबर से घर-घर जनगणना शुरू होगी। 40 सवालों से जुटेगा परिवार का ब्योरा। 16 नवंबर से स्वगणना और 17 नवंबर से वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा।
Top News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  Breaking News  प्रतापगढ़  Election  Trending News  चुनाव 

प्रतापगढ़ : योगी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार, कहा- 'झूठ का पुलिंदा तैयार कर प्रदेश में फैलाया जा रहा भ्रम'

स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज में रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन को लेकर शनिवार को भाजपा नेता योगेश मिश्र योगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश  प्रतापगढ़ 

नहीं लागू होगी UGC !... राजा भैया का दो टूक बयान, बोले- हमने कह दिया तो कह दिया, देखें वीडियो

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने यूजीसी के नए नियमों पर बयान देते हुए कहा कि ये लागू नहीं होंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने सिद्धांतों और मान्यताओं के आधार पर ही दूसरे दलों से बातचीत करेगी। यूजीसी नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और केंद्र की समीक्षा प्रक्रिया भी जारी है।
Top News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  प्रतापगढ़