प्रतापगढ़ : बेटी की विदाई के दौरान कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, तीन को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

कुंडा के सुजौली गांव में खूनी संघर्ष: कार हटाने को लेकर हुआ पथराव और फायरिंग, कई लोग जख्मी

प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव में रविवार को बेटी की विदाई के दौरान कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट, पथराव और फायरिंग में बदल गया, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया, जहां से पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय मुअस्सिर को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

कुंडा, प्रतापगढ़, अमृत विचार : कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव में रविवार को बेटी की विदाई के वक्त कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई और चार अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विदाई के दौरान एक रिश्तेदार द्वारा पड़ोसी के घर के सामने कार खड़ी करना। कार हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के सगीर ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 50 वर्षीय मुअस्सिर,35 वर्षीय मुस्तकीम और 30 वर्षीय शेख मोहम्मद उबैद रजा घायल हो गए। इसके अलावा दोनों पक्षों के चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा लाया गया। पेट में गंभीर चोट लगने के कारण मुअस्सिर को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह,सीओ शिव नारायण वैस,मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय भी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Chhath Mahaparv 2026 : लक्ष्मण मेला मैदान में छठ की धूम, छठी मैया की भक्ति में डूबे CM योगी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

संबंधित समाचार