हल्द्वानी: बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए काठगोदाम से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे की ओर से यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के रखरखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा जैसे मामलों में उन्नत तकनीकी का निरंतर प्रयोग किया जा रहा है। विभिन्न मानक संस्थाओं द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम स्टेशन से चलने वाली जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस (15013/15014) तथा दिल्ली-काठगोदाम- दिल्ली उत्तरांचल सम्पर्क …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे की ओर से यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के रखरखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा जैसे मामलों में उन्नत तकनीकी का निरंतर प्रयोग किया जा रहा है। विभिन्न मानक संस्थाओं द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम स्टेशन से चलने वाली जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस (15013/15014) तथा दिल्ली-काठगोदाम- दिल्ली उत्तरांचल सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036 ) को मानक के अनुरूप रखरखाव एवं अनुरक्षण गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए नवीनीकृत आईएसओ 9001: 2015 प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है।

मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष पंत ने बताया कि इज्जतनगर मंडल के यान्त्रिक विभाग द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर एवं मानक यात्री सुविधाएं प्रदान किए जाने पर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं रानीखेत एक्सप्रेस गाड़ियों को नवीनीकृत आईएसओ 9001: 2015 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इस सर्टिफिकेट को सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं रानीखेत एक्सप्रेस गाड़ियों के समस्त सवारी यानों में लगवाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें मंडल की सभी गाड़ियों की बेहतर साफ-सफाई एवं अन्य यात्री सुविधाओं की ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).