लखनऊ : Congress ने शहीद स्मारक से निकाली भारत जोड़ो यात्रा, कहा- देश नफरत से नहीं प्यार से चलेगा

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज कांग्रेस पार्टी वर्षगांठ मना रही है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाला। इसी क्रम में कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से भारत जोड़ो यात्रा निकालकर अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क में यात्रा का समापन किया। इसके बाद यहां सभा का आयोजन करके बीजेपी की गलत नीतियों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें-अयोध्या : रुदौली और सोहावल में घूमी सपा की साइकिल यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस के लखनऊ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और झंडे लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी। वहीं इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में नफरत के माहौल को बदलने के लिए राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर की यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली थी। इस यात्रा से राहुल गांधी ने देश में अमन, शांति और चैन का संदेश दिया और नफरत को भुलाकर जोड़ने का काम किया। आज उसी की वर्षगांठ के अवसर पर इस यात्रा के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि देश नफरत से नहीं प्यार से चलेगा।

उन्होंने ने आगे कहा कि नफरत की सियासत खत्म होनी चाहिए। जिस तरह से बेरोजगारी चरम सीमा पर है, महिलाएं असुरक्षित हैं, इन्हीं सब समस्याओं को लेकर ध्रुवीकरण की राजनीति को खत्म करने के लिए शांति पद यात्रा निकाली जा रही है।

ये भी पढ़ें -सनातन धर्म पर की गयी टिप्पणी से हम सहमत नहीं : कांग्रेस

संबंधित समाचार