UP: बर्खास्त सिपाही का चोरी करने का तरीका जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, YouTube से देखता वीडियो, मास्क व सिर पर कैप लगाकर छिपाता पहचान...फिर
जाजमऊ पुलिस ने भारी मात्रा में की बरामदगी, 2015 में सिपाही किया जा चुका है बर्खास्त
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर कमिश्नरेट की जाजमऊ पुलिस ने सोमवार को दो ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिसका चोरी करने का अंदाज जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इतना ही नहीं, चोरी की वारदात भी कोई और नहीं बल्कि पुलिसकर्मी ही कर रहा था। बर्खास्त सिपाही चोरी की वारदात करने से पहले यूट्यूब में तरीका देखता था उसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करता था। आरोपी सिपाही 2015 में बर्खास्त किया जा चुका है। शातिरों के पास से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मास्क व सिर पर कैप लगाकर छिपाते पहचान
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एसीपी कैंट अंजली विश्वकर्मा के नेतृत्व में जाजमऊ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस पूछताछ में शातिर चोरों ने बताया कि वह पहले पहले चुराई हुई गाड़ियों से रेकी करते थे। उसके बाद चिन्हित जगह से गाड़ी पार कर देते थे। आरोपी इतने शातिर थे कि मास्क व सिर पर कैप लगाकर अपनी पहचान छिपा लेते थे। इसके बाद गाड़ी का लॉक तोड़कर, गाड़ी का साफ्टवेयर के प्रोगाम पर चिप, चाभी स्कैनर की मदद से गाड़ी पार कर देते थे। फिर गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर उसे किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर देते थे। इसके बाद ग्राहक तलाश कर गाड़ी को बेच देते थे।
अलग-अलग राज्यों में वाहन चोरी करते
आरोपी परवेज और समीउल्ला उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि कई और राज्यों में भी वाहन चोरी की वारदात करते थे। पुलिस का कहना है कि शातिरों से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि वह लोग अब तक किन राज्यों में चोरी की वारदात कर चुके है। आरोपी बीते दिनों कार चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। जिसके बाद ही पुलिस ने त्रिनेत्र कैमरे की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
1- परवेज अहमद पुत्र स्व0 सलीम अहमद निवासी 111/1 नई बस्ती सिया मस्जिद कम्पाउण्ड थाना कोतवाली जनपद झांसी
2- समीउल्ला खान उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 बकाउल्ला खान निवासी 2/116 मोहल्ला शेखवाड़ा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
ये माल हुआ बरामद
शातिर चोरों के पास से 4 चार पहिया वाहन, 1 स्कूटी, कूटरचित नंबर प्लेट, भारी मात्रा में चार पहिया वाहनों की चाभी, लॉक तोड़ने के उपकरण, 3 मोबाइल फोन और 28,800 रुपये नगद बरामद किए।
ये भी पढ़ें- UP: डॉक्टर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए हैं, जुर्माना दो...London के डॉक्टर से दोस्ती के बाद ठगी, जानें- पूरा मामला
