रायबरेली : प्रेमी के मोबाइल पर ब्लॉक करने से आहत युवती गंगा में कूदी, नाविकों ने बचाई जान
प्रेमी ने मोबाइल नंबर किया ब्लॉक, युवती ने गंगा नदी में लगाई छलांग, नाविकों ने सुरक्षित बचाया
रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में प्रेमी द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत होकर एक युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया है।
सरेनी, रायबरेली, अमृत विचार : प्रेमी के मोबाइल पर नंबर ब्लॉक करें से आहत होकर युवती ने गंगा में कूद गई। यह देख नदी में मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने युवती सोमवार अपराह्न करीब दो बजे गेगासो पुल के पास नदी के पास पहुंची। इसके बाद कूद गई। युवती को संकट में देखकर मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्काल उसे सुरक्षित बाहर निकाला और गेगासो पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने युवती को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर लालगंज पहुंचे परिजन युवती को अपने साथ फतेहपुर ले गए।
इस संबंध में गेगासो चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी द्वारा मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट किए जाने से आहत थी। समय रहते नाविकों की मदद मिलने से उसकी जान बच गई।
