हल्द्वानी : डिजिटल तरीके से होगी जनगणना, स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
जनगणना की तैयारियां तेज, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण
जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) और स्व-गणना की तैयारियों को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल और मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों से निपटने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना में डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल एप और स्व-गणना पोर्टल की व्यवस्था की गई है।
हल्द्वानी, अमृत विचार : जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) और स्व-गणना की तैयारियों को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल और मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों से निपटने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना में डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल एप और स्व-गणना पोर्टल की व्यवस्था की गई है।
नागरिक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा प्रगणकों को परिवारों से संपर्क करने और सही आंकड़े जुटाने के लिए ''प्रमान'' (PRAMAN) ढांचे के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पहचान, रिश्ता, अनुरोध, मदद, आंकड़ों की शुद्धता और निष्ठा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र में पांच से नौ जनवरी 2027 तक प्रस्तावित पुनरीक्षण दौर (रिवीजनल राउंड) और बेघर लोगों की गणना की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य यह है कि जनगणना के दौरान कोई भी व्यक्ति गणना से छूटने न पाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पूरन चंद तिवारी, प्रीति मजगाई, दीपांकर बृजवासी, पुरुषोत्तम बिष्ट, आरती जैन, सुमित पांडे, गौरी शंकर काण्डपाल, श्वेता मजगाई, राजेश शर्मा और कनकलता तिवारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : 68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विसंगति : अभ्यर्थियों ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन
