राशिफल 11 नवंबर: भाई दूज पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क; जानें सभी 12 राशियों का हाल
मेष:
आज स्वास्थ्य कुछ दुर्बल रह सकता है। बालकों की समस्याओं को समझें। निवास स्थान की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ:
आज का दिन नवीन कार्यों के शुभारंभ के लिए श्रेष्ठ है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। सहभागिता के कार्यों से भी उत्तम लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन:
आज निरर्थक बहस करने से बचें। शास्त्रों के अध्ययन की अभिरुचि जागृत होगी। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता रहेगी।
कर्क:
आज विद्यार्थी वर्ग कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहेगा। आपका शालीन स्वभाव सभी को प्रसन्न करेगा।
सिंह:
आज शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना है। परोपकार के कार्यो में आपका धन व्यय होगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या:
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं।
तुला:
आज ईष्ट-मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मन का पुराना सन्ताप दूर होगा। जीवन में प्रगति के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक:
आज कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। सेवा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु:
आज आपकी योजना के अनुरूप कार्य होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता का अभाव खटकेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहित रहें।
मकर:
आज कार्यक्षेत्र में कार्यभार का दबाव न्यून रहेगा। आय की स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
कुंभ:
आज पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। प्रबंधन से जुड़े कार्यो में अपूर्व सफलता अर्जित होगी। परिजनों को पर्याप्त समय देंगे।
मीन:
आज किसी विवादित प्रकरण के उभरने की आशंका है। सहकर्मियों के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
