सुलतानपुर में मेधावियों को बड़ी सौगात: 7,931 विद्यार्थियों के बैंक खातों में पहुंची 2.49 करोड़ की छात्रवृत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

सुलतानपुर, अमृत विचार : पढ़ाई के खर्च में सहारा देने के लिए जिले के 7,931 विद्यार्थियों के बैंक खातों में 2.49 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति की धनराशि पहुंचाई गई। शनिवार को राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

गौरतलब है अनुसूचित जाति, सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि संबंधित विभागों के निदेशालय स्तर से सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में अंतरित की गई। जिले के 7,931 छात्रों के खातों में कुल 249.40 लाख रुपये भेजे गए हैं।

कार्यक्रम में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत कल्याण सेक्टर और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का उपयोग पढ़ाई और शैक्षिक जरूरतों में करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी में बोले सतीश शर्मा : विकसित भारत के लिए गांवों का मजबूत होना जरूरी

संबंधित समाचार