मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना: उपकरण बांटते समय दिव्यांग लाभार्थी से बोले मंत्री सुरेश खन्ना, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Priya Chaturvedi
On

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 69 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान दयाराम नाम के लाभार्थी से उनका ‘मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना’ कहना चर्चा में है।

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 69 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान दयाराम नाम के लाभार्थी से उनका ‘मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना’ कहना चर्चा में है।

शाहजहांपुर, अमृत विचार। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शनिवार को शाहजहांपुर में एक दिव्यांग लाभार्थी से बातचीत के दौरान अपने अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में उन्होंने दयाराम नाम के लाभार्थी से मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना।” मंत्री की यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
 

कलेक्ट्रेट परिसर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 69 दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान मंत्री ने दिव्यांगजनों से बातचीत भी की।

कार्यक्रम में 14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 26 सामान्य ट्राईसाइकिल, छह व्हीलचेयर, 10 एमआर किट, नौ कान की मशीन, एक वॉकिंग स्टिक और तीन ब्लाइंड स्टिक वितरित की गईं। इसके साथ ही मंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपकरण वितरण के दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दयाराम नाम के दिव्यांग लाभार्थी से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना।” मंत्री की इस सहज टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संवेदनशील है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले लाभार्थियों का परीक्षण किया जाता है और पात्रता सुनिश्चित होने के बाद उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीसी राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और जिला दिव्यांगजन अधिकारी सृष्टि अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने लगाई एकता की दौड़, देश की सुरक्षा का लिया संकल्प

संबंधित समाचार