Bareilly News: वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी पालन कर आय बढ़ाएं किसान, जानें नए तरीके
सीएआरआई में 50 किसानों को दिया गया प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए निशुल्क उपकरण भी बांटे
बरेली के सीएआरआई इज्जतनगर में डीएपीएससी के तहत चार गांवों के 50 किसानों को कुक्कुट पालन का प्रशिक्षण दिया गया। स्वरोजगार के लिए किसानों को निशुल्क उपकरण भी वितरित किए गए।
बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), इज्जतनगर में शुक्रवार को डीएपीएससी के तहत किसानों को कुक्कुट पालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों के जरिए मुर्गी पालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आय बढ़ाने के तरीके बताए गए।
संस्थान के निदेशक डॉ. जगवीर सिंह त्यागी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर कुक्कुट पालन को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। परियोजना के सह-अन्वेषक डॉ. गौतम कौलुरी ने कुक्कुट प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने पालन के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं और तकनीकों के बारे में बताया।
प्रशिक्षण में सेंदा, हरदुआ, मसीहाबाद और बकैनिया गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी 50 किसानों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए निशुल्क हट्स, फीडर-ड्रिंकर के सेट, ड्रम और टब वितरित किए गए।
