Bahraich News: बप्पा की विदाई से पहले सख्त पहरा, एक्शन मोड में दिखे DM-SP, पैदल गश्त कर पूजा पंडालों का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

श्री गणेश विसर्जन के मद्देनजर डीएम और एसपी ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

बहराइच, अमृत विचार। श्री गणेश पूजा एवं आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व के दौरान जनपद में कानून व शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सोमवार की रात्रि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घंटाघर चौराहे से लेकर विभिन्न पूजा पंडालों तक गश्त कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर का किया भ्रमण 

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी (नगर) नारायण दत्त मिश्रा तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से जनसंवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि त्यौहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी सतर्कता, सजगता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की ताकीद की, ताकि गणेश पूजन व विसर्जनोत्सव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें :  
Barabanki Accidents : बाराबंकी में तीन सड़क हादसे, ई-रिक्शा चालक समेत बुजुर्ग की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार