सुल्तानपुर

Chhath Mahaparv 2026 : गोमती तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठी मइया के गीतों से गूंजा सीताकुंड धाम, सैकड़ों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Chhath Mahaparv 2026 : गोमती तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठी मइया के गीतों से गूंजा सीताकुंड धाम, सैकड़ों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
सुलतानपुर के सीताकुंड धाम पर रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने गोमती नदी के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। सोमवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा होगा।

खुलासा: बस स्टैंड से चोरी हुए तौफीक का 50 हजार में हुआ था सौदा, महिला समेत दो गिरफ्तार

सुलतानपुर के कादीपुर बस स्टैंड से अपहृत एक वर्षीय मासूम तौफीक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को 50 हजार रुपये में खरीदने वाले आरोपी और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या  सुल्तानपुर 

Barabanki News : लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, चौकीदार की मौत

बाराबंकी के हैदरगढ़ में शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म कर घर लौटने की तैयारी कर रहे राष्ट्रीय विद्यालय के चौकीदार शिवकुमार कश्यप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश  सुल्तानपुर 

Sultanpur News : तिहरे हत्याकांड में 17 नवंबर को होगी फाइनल बहस, रंजिश में मां-बेटे समेत तीन लोगों की हुई थी हत्या

सुलतानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के पारा गनापुर में वर्ष 2017 में मां-बेटे समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में गुरुवार को अंतिम बहस नहीं हो सकी। न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण कोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है।
उत्तर प्रदेश  अयोध्या  सुल्तानपुर 

Sultanpur News : अब गांव में ही बनेंगे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, 13 नवंबर को पकड़ी में लगेगा विशेष शिविर; पहुंचेंगे मंत्री असीम अरुण

घुमंतू समाज को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से छह नवंबर को प्रस्तावित विशेष शिविर अब 13 नवंबर को चांदा क्षेत्र के पकड़ी गांव में आयोजित होगा। एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की जाएगी। जिले में इन समुदायों के जाति प्रमाण पत्र किस श्रेणी में जारी होंगे, इसको लेकर शिविर खास महत्व रखता है।
उत्तर प्रदेश  अयोध्या  सुल्तानपुर 

Sultanpur News : विसरा रिपोर्ट ने खोला अनुराग की मौत का राज, विषाक्त पदार्थ देकर हत्या की गई थी हत्या, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर के बंधुआकला थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय अनुराग शुक्ला की मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विसरा जांच रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की बात सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तीनों को अलीगंज हाईवे के पास से पकड़ा गया।
उत्तर प्रदेश  अयोध्या  सुल्तानपुर 

सुलतानपुर में किसान पर हमला : बचाव करने पहुंचे भाई-बेटे को भी पीटा, जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज

सुलतानपुर के लंभुआ क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर चार लोगों ने हमला कर दिया। बचाव में पहुंचे भाई और बेटे को भी पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उनके पेट और गुप्तांग पर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
उत्तर प्रदेश  अयोध्या  सुल्तानपुर 

Sultanpur News : आठ किलो मुर्गे के बकाये पर खूनी संघर्ष, चापड़ से तीन भाइयों पर हमला

सुलतानपुर के धनपतगंज क्षेत्र के लोहंगी गांव में आठ किलो मुर्गे के बकाये को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने तीन भाइयों पर लाठी-डंडों और चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उत्तर प्रदेश  अयोध्या  सुल्तानपुर 

Sultanpur News: छठ पूजा को लेकर सुल्तानपुर में पुलिसकर्मी अलर्ट, एसपी ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

छठ पूजा पर सुलतानपुर के सीताकुंड घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवागमन के इंतजामों की समीक्षा की। साथ ही पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं से सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश  अयोध्या  सुल्तानपुर 

Sultanpur News : बेटी की शादी से 10 दिन पहले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता की मौत से मचा कोहराम

सुलतानपुर के हलियापुर में बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक अमर बहादुर मिश्र की मौत हो गई। वह कुमारगंज मंडी जा रहे थे। उनकी बड़ी बेटी की शादी 21 नवंबर को होनी थी। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  सुल्तानपुर 

सुलतानपुर में रफ्तार का कहर : बेकाबू इनोवा ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, नुमाएं गांव के पास हुआ हादसा

सुलतानपुर के जयसिंहपुर-बिरसिंहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ग्रामीणों ने कार और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  सुल्तानपुर 

Sultanpur News : सरकारी धन के गबन का आरोप, ग्राम प्रधान समेत 2 के खिलाफ FIR के आदेश से मचा हड़कंप

सुलतानपुर में नाबालिग बेटे को 21 वर्ष का दिखाकर मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने और मजदूरी की रकम उसके खाते में भेजने का आरोप लगा है। हाईस्कूल के अंकपत्र से उम्र का मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने ग्राम प्रधान कमलेश यादव और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश  अयोध्या  सुल्तानपुर