अयोध्या : दिव्यांग बच्चों ने जीते तीन गोल्ड मेडल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जूडो एसोसिएशन से 8 बच्चों का चयन जूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पैरा ब्लाइंड जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने तीन गोल्ड मेडल जीते।

गोल्ड पाने वाले खिलाड़ियों में जिग्नेश सोनी, हिमांशु सिंह और अभिषेक शामिल हैं। जूडो एसोसिएशन के महासचिव राघवेंद्र अवस्थी तथा सर्वेश अवस्थी, दीनबंधु, शिवकुमार मिश्र आदि ने हर्ष जताया है। सभी बच्चे मुस्कान पुनर्वास केंद्र कनीगंज अयोध्या के छात्र है। डॉ रानी अवस्थी ने बताया की विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : विद्यालयों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

संबंधित समाचार