अयोध्या : विद्यालयों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री आलोक तिवारी के नेतृत्व में जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ शहर के विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान शहर के एसएसबी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, फार्ब्स इंटर कॉलेज, मनोहर लाल इंटर कॉलेज में सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों से होली मिला गया। 

प्रधानाचार्य एसएसबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंकर त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों का यह कार्यक्रम उत्साहर्धक है। फार्ब्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रियाज अहमद ने कहा कि होली व ईद भारत के दो ऐसे त्योहार हैं जिसमें लोग गले मिलकर एक दूसरों की कमियों को नजरअंदाज करके मिलकर रहने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, मंत्री डॉ. पंकज शुक्ल, विनोद कुमार मिश्र, डॉ. नारायण ओझा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : काम पर जाने से पहले माथा टेकने मन्दिर पहुंचे मजूदर

संबंधित समाचार