Maha Shivratri: सीएम योगी और भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Maha Shivratri: सीएम योगी और भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ''देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों, सृष्टि का कल्याण हो।हर-हर महादेव!''

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि पर्व शिव और शक्ति की उपासना का पर्व है। शिवरात्रि पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। लोकमंगल के लिए जीवन और मृत्यु पर विजय के संदेश से महाशिवरात्रि पर्व हमें जीवन के वास्तविक अर्थों से जोड़ता है। महाशिवरात्रि सहित भारत के सभी पर्व राष्ट्रीय एकता तथा संस्कृति के पोषक भी है और संवाहक भी है।

देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु 'जय भोलेनाथ' और ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए शिवालयों, मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: साइबर ठगी का नया तरीका, फोन कर अपराधी ने खुद को बताया सीबीआई अफसर, पीड़ित से ठग लिए 11 लाख

ताजा समाचार

अतीक-अशरफ हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपित शूटरों की आज होगी पेशी
रामपुर : बच्चों के विवाद में ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, चार पर रिपोर्ट  
Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद में पोलिंग पार्टियां रवाना...सड़क ठीक न होने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को लगाई फटकार
संभल : मिट्टी की ढांग में दबकर किशोरी की मौत, महिला समेत तीन घायल
शाहजहांपुर: आयुष अस्पताल दुर्दशा का शिकार, 62 में से 19 में चिकित्सक ही नहीं...कैसे हो मरीजों का इलाज?
Unnao में एक ही दिन तीन लूट की घटनाओं से दहला जिला...बाइक सवारों ने अमीन, शिक्षक नेता व राजमिस्त्री को बनाया निशाना