बाराबंकी : टिकट मांगने पर ट्रेन में टीटीई से हाथापाई, मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

बाराबंकी में चलती ट्रेन में टिकट मांगने पर भड़के बिना टिकट यात्री, टीटीई के साथ की हाथापाई, मामला दर्ज

बाराबंकी में सोमवार देर रात चलती ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान एक टीटीई के साथ यात्रियों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है। यात्रियों से टिकट मांगने पर वे भड़क गए और टिकट न होने पर टीटीई पर हमला कर दिया। इस घटना से रेलवे विभाग में खलबली मच गई है और मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बाराबंकी, अमृत विचार : चलती ट्रेन में टिकट जांच कर रहे टीटीई को यात्रियों से टिकट मांगना भारी पड़ गया। टिकट नहीं दिखा पाने पर कुछ यात्रियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। सोमवार देर रात हुई इस घटना से महकमे में हलचल मच गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

बताया जा रहा कि टीटीई धर्मेंद्र यादव मुगलसरांय से लखनऊ की ओर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वह अपनी ड्यूटी के तहत यात्रियों के टिकटों की जांच में जुटे थे। सफदरगंज रेलवे स्टेशन के पास कुछ यात्रियों से टिकट दिखाने को कहा गया तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि टिकट जांच को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। यात्रियों ने टीटीई के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपितों को बाराबंकी स्टेशन पर उतरवाया गया। 

प्रकरण डीआरएम लखनऊ तक पहुंचने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार के मुताबिक टिकट जांच के दौरान टीटीई के साथ विवाद व मारपीट हुई थी। जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी टीटीई हमला, चलती ट्रेन में हाथापाई, रेलवे टीटीई टिकट चेकिंग, बाराबंकी रेलवे समाचार, टीटीई से मारपीट एफआईआर, अमृत विचार बाराबंकी

संबंधित समाचार