लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
लखनऊ, अमृत विचार : ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर शहर में आयोजित भंडारों को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में मनाया गया। नगर निगम की टीमों ने विभिन्न भंडारा स्थलों पर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। तीसरे बड़े मंगल पर कुल 370 भंडारों का नगर निगम में पंजीकरण कराया गया था, जहां नगर निगम की विशेष टीमें तैनात की गई थीं।
आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल सामग्री का उपयोग न करने तथा कम कचरा उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया गया। सफाई कर्मचारियों ने आयोजन स्थलों पर नियमित कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलकल विभाग ने शहर के 79 प्रमुख स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए।
इसके अलावा प्रत्येक जोन में एक अतिरिक्त टैंकर रीफिलिंग के लिए आरक्षित रखा गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करें और भंडारा स्थलों पर कहीं भी कूड़ा एकत्र न रहे।
ये भी पढ़ें :
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया.... बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों से वाराणसी की जनता खफा, बजट बिगड़ने का बया किया दर्द
