बुलेट बाइक नहीं मिलने पर युवक ने दी जान : सीतापुर के बिसवां की दुखद घटना, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

बिसवां, सीतापुर, अमृत विचार : कोतवाली बिसवां इलाके के मोहल्ला झज्झर में एक युवक का शव कुंडे से लटकता हुआ पाया गया। करीबियों को दावा है कि बुलेट बाइक न मिलने के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आदर्श (22) पुत्र राकेश कुमार रोज की भांति घर के कमरे में सोया हुआ था। स्थानीय लोगों की मानें तो राकेश अक्सर सुबह देर तक सोता था। यही वजह है कि परिवार के लोगों ने सोमवार को भी उसे सुबह नहीं जगाया, लेकिन दोपहर बाद तक जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर झांककर देखा, तो आदर्श चादर के सहारे कुंडे से लटक रहा था। जिसकी सूचना पुलिस की दी गई।

परिवारी जनों ने पुलिस की मौजूदगी मे कुंडे से शव नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो आदर्श कई दिनों से माता पिता से बुलट बाइक दिलाने जाने की जिद कर रहा था, लेकिन माता-पिता ने उसे मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर युवक पिछले दो दिनों से नाराज था।

यह भी पढ़ें :  बाराबंकी के सुबेहा थाने में चल रही थी पति-पत्नी के विवाद पर पंचायत, तभी प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार