Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में जियो की धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 21% का मुनाफा,एनालिस्ट भी पूरी तरह बुलिश

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, आईपीओ मूल्य से 21.27% प्रीमियम पर 1,357 रुपये पर पहुंचे शेयर।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी के शेयर आईपीओ के 1,119 रुपये के मूल्य के मुकाबले 21.27 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 1,357 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। 30,213 करोड़ रुपये के इस मेगा आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला और यह 22 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ।

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बुधवार को आईपीओ मूल्य से 21.27 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। बाजार में इस धमाकेदार एंट्री के साथ ही कंपनी के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

1,119 रुपये का शेयर पहुंचा 1,357 रुपये पर

प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में जियो के शेयर का आवंटन 1,119 रुपये की ऊपरी सीमा पर हुआ था। कंपनी का शेयर आज खबर लिखे जाने तक 238 रुपये यानी 21.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,357 रुपये पर था। जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर को आया था। कुल 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को कर दिया गया है। 

30,213 करोड़ रुपये का मेगा आईपीओ

एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का आवंटन किया गया था। करीब 30,213 करोड़ रुपये का यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ रहा। निवेशकों ने इसमें जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई और निर्गम को 22 गुना से अधिक अभिदान मिला। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को किया गया था, जबकि एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए गए थे।

बेल-रिंग समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में पारंपरिक 'बेल-रिंग' समारोह आयोजित किया गया। चौहान ने जियो प्लेटफॉर्म्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली 12वीं कंपनी है। इस साल अबतक 90 कंपनियों ने एनएसई पर आईपीओ के जरिये 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाई है। इस अवसर पर एनएसई में आयोजित पारंपरिक 'बेल-रिंग' समारोह में एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक मुकेश अंबानी, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रमुख आकाश अंबानी, श्रीमती कोकिला बेन अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी मौजूद थे।  

जियो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को प्रतिबद्ध: आकाश अंबानी 

जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने बुधवार को कहा कि कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से मिली प्रतिक्रिया उम्मीदों से बढ़कर रही। उन्होंने भाई-बहन ईशा और अनंत के साथ मिलकर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी। शेयर बाजार में कंपनी के सूचीबद्ध होने के समारोह में आकाश अंबानी ने कहा कि जियो का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में ऐसी प्रौद्योगिकियों को आम लोगों तक पहुंचाना है, जिनमें भारतीयों के जीवन को बदलने की क्षमता है। इनमें अंतरिक्ष से संपर्क भी शामिल है। 

अंबानी ने समारोह में कहा, ''हम जियो को विकास और उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेते हैं।'' इस समारोह में उनके माता-पिता मुकेश अंबानी तथा नीता अंबानी के साथ उनके भाई-बहन और दादी कोकिलाबेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऐसा डिजिटल परिवेश बनाना है जिसके केंद्र में जियो प्लेटफॉर्म्स हो और जहां संपर्क, कंप्यूटिंग तथा मेधा निर्बाध रूप से एक साथ काम करें। आकाश अंबानी ने कहा कि अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी की जिम्मेदारी केवल विरासत में मिली चीजों को सहेजकर रखना नहीं है, बल्कि जियो को भारत के लिए और बड़ा, बेहतर तथा अधिक सार्थक बनाना भी है।

आखिरी पांच घंटों में बना रिकॉर्ड

बोली प्रक्रिया के अंतिम दिन बाजार में जबरदस्त हलचल देखी गई। आईपीओ के बंद होने से करीब पांच घंटे पहले ही यानी दोपहर के समय ही आवेदनों का आंकड़ा 1 करोड़ के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर चुका था। शाम 7 बजे तक बोली लगाने की अंतिम सीमा खत्म होते-होते यह संख्या बढ़कर 1.35 करोड़ तक पहुंच गई। इससे पहले भारत में सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड 'वारी एनर्जीज' (Waaree Energies) के नाम था, जिसे लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे। इसके अलावा 'बजाज हाउसिंग फाइनेंस' और 'बीसीसीएल' के आईपीओ भी अधिक आवेदन पाने की सूची में शामिल रहे हैं। लेकिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने इन सभी पुराने रिकॉर्ड्स को काफी पीछे छोड़ते हुए नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

पहले दिन ही 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ था IPO

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ ने पहले दिन ही सब्सक्रिप्शन के मामले में तेज रफ्तार दिखाई थी। बुधवार को 30,213 करोड़ रुपये के इस निर्गम को करीब 100 मिनट के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया था। इसके साथ ही यह भारत में सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन गया।पहले दिन शाम पांच बजे तक निवेशकों ने 62.36 करोड़ शेयरों के लिए करीब 69,800 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं। दूसरे दिन भी निवेशकों की मजबूत भागीदारी से आईपीओ को लेकर बाजार में उत्साह बना हुआ है।

ये भी पढ़ें :
Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट

 

संबंधित समाचार