भारत में दाल उत्पादन और सेहत का संबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Arpit Shukla
On

भारत अपनी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त दालें पैदा नहीं कर पा रहा है और मुख्य रूप से आयात पर निर्भर है, जबकि फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में भी इनका भारी इस्तेमाल हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-03 at 6.56.49 PM
रणबीर सिंह
वरिष्ठ पत्रकार

भारत अपनी जरूरत जितना दालें पैदा नहीं करता और मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और म्यांमार से इन्हें आयात करता है। हाल के सबसे ज़्यादा आयात वाले वित्तीय वर्षों में, कुल आयात 4.65 मिलियन मीट्रिक टन रहा है, जिसकी कीमत लगभग 3.75 बिलियन डॉलर है। यह चौंकाने वाली बात है, क्योंकि भारत की धरती पर उगाए जाने वाली दालें अब उतना मुनाफ़ा नहीं देतीं, जितना इंपोर्ट करने से व्यापारी लोग कमाते हैं। हम ऑस्ट्रेलिया से मुख्य रूप से चना और मसूर की दाल मंगवाते हैं।

हज़ारों साल के तजुर्बे ने मानव आहार में दालों को शामिल किए जाने और इन्हें पकाने के तरीकों को सिद्ध किया जा चुका है। अब दालों का इस्तेमाल फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पर बड़े पैमाने पर भुजिया और अन्य आहार बनाने में करती है। यह चिंता का विषय है कि उद्योग प्रतिवर्ष 12 मिलियन टन दालों का इस्तेमाल प्रोसेसिंग के लिए करता है। इसमें चना, मूंग और मोठ की दालें अधिक इस्तेमाल की जाती हैं। दालों के उत्पादन के मामले में भारत की स्थिति कमज़ोर तो नहीं है, लेकिन मांग और प्रोटीन एनर्जी के स्रोत के रूप में पर्याप्त मात्रा उपलब्ध नहीं होती है। दलहनी फसलें भारत के लोगों की पोषण जरूरतों के लिए ही नहीं, बल्कि पशुओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। भारत अपनी जरूरत जितना दालें पैदा नहीं करता और मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और म्यांमार से इन्हें आयात करता है। 

हाल के सबसे ज़्यादा आयात वाले वित्तीय वर्षों में, कुल आयात 4.65 मिलियन मीट्रिक टन रहा है, जिसकी कीमत लगभग 3.75 बिलियन डॉलर है। यह चौंकाने वाली बात है, क्योंकि भारत की धरती पर उगाए जाने वाली दालें अब उतना मुनाफ़ा नहीं देतीं, जितना इंपोर्ट करने से व्यापारी लोग कमाते हैं। हम ऑस्ट्रेलिया से मुख्य रूप से चना और मसूर की दाल मंगवाते हैं। सबसे ज़्यादा आवक वाले समय में भारत ने एक ही महीने में ऑस्ट्रेलिया से लगभग 159,000 टन मसूर की दाल आयात की थी। म्यांमार से हम 880 मिलियन डॉलर खर्च करके कुल आपूर्ति का लगभग 13.51 प्रतिशत आयात करते हैं, जिसमें उड़द और अरहर की दाल प्रमुख हैं। अफ़्रीकी देश मोज़ाम्बिक, तंजानिया, मलावी, सूडान से हम अरहर की दाल और उड़द की दाल की आपूर्ति करके अपने लोगों को खिलाते हैं। 

देश के पोषण विज्ञानियों और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूट्रीशन के अनुसार हरेक भारतीय को अपने शरीर की प्रोटीन जरूरतों को पूरा करने के लिए 60 ग्राम दाल आहार के रूप में लेने की जरूरत होती है। अभी जितनी मात्रा उपलब्ध है, वह बेहतर पोषण के लिए ज़रूरी रोज़ाना की 80–85 ग्राम प्रतिदिन मात्रा का सिर्फ़ 50 से 60 प्रतिशत ही पूरा करती है। देश में उगाई जाने वाली और इम्पोर्टेड दालों के न्यूट्रीटिव कंटेंट की कोई तुलनात्मक रिपोर्ट मेरे पास नहीं है, हालांकि गलोबल फ़ूड सिक्यूरिटी जर्नल की एक रिपोर्ट ‘फैक्टर्स इन्फ्लुएंसिंग हाउसहोल्ड पल्स कन्ज़म्प्शन इन इंडिया: ए मल्टीलेवल मॉडल एनालिसिस’ के अंतर्गत वर्ष 2011–12 के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधि डेटासेट में मल्टी-लेवल मॉडल का इस्तेमाल करके, पूरे भारत में ज़िला-स्तर पर दालों के उत्पादन और खपत की तुलना की गई थी। 

इस समय देश के लोगों के लिए 26 मिलियन टन दालों की जरूरत है, जिस वजह से आयत लगातार बढ़ रहा है। अनाज के प्रोटीन की तुलना में दालों के प्रोटीन में लाइसिन जैसे ज़रूरी अमीनो एसिड की मात्रा ज़्यादा होती है। दालों की उपलब्धता वर्ष 1951 में प्रति व्यक्ति प्रति दिन 60 ग्राम से घटकर 2014 में 47 ग्राम हो गई है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस के अनुसार वर्ष 1999–2000 में ग्रामीण और शहरी भारत में दालों की खपत क्रमशः प्रति व्यक्ति प्रति माह 0.81 किलोग्राम और 0.96 किलोग्राम प्रतिवर्ष ही रही थी, जो सन 2011–12 में घटकर क्रमशः 0.74 किलोग्राम और 0.86 किलोग्राम हो गई। 

अभी हमारे पास सिर्फ 2023-24 का डाटा है। इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टिट्यूट के अध्ययन ‘एनालिसिस एंड एस्टीमेशन ऑफ़ कंज्यूमर एक्सपेंडीचार एज्युमिंग यूनिफ़ॉर्म प्राइसेस एक्रॉस ऍफ़एसयू (फर्स्ट स्टेज यूनिट्स): ए स्टेप टुवर्ड्स कॉस्ट इफेक्टिवनेस के अनुसार मालूम होता है कि देहाती और शहरी घरों में दालों का खर्च अमूमन कम होता है। दालों में मौजूद अमीनो एसिड शरीर में कोशिका उत्तकों की रचना और टूट-फूट को संवारने के लिए जरूरी होते हैं और इसे प्राप्त करने के लिए विशुद्ध प्रोटीन के बजाय आहार रूट सबसे बेहतरीन है।

भारतीय मूल की दालों और ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार, अफ्रीका या तुर्किये से आयातित दालों के बीच प्रोटीन सामग्री में कोई महत्वपूर्ण, व्यवस्थित अंतर नहीं है। सभी में मानक सूखी दालों से लगातार 20 से 26 प्रतिशत कच्चा प्रोटीन अर्थात 20-26 ग्राम प्रति 100 ग्राम सूखा वजन, प्राप्त होता है। पोषण संबंधी परिणामों और व्यावहारिक उपयोगिता के दृष्टिकोण से, दालों का आयात मैक्रोन्यूट्रिएंट गुणवत्ता से समझौता किए बिना आपूर्ति को स्थिर करके समग्र खाद्य सुरक्षा और पोषण संबंधी पर्याप्तता को हासिल करने में सक्षम है। छोटे-मोटे बदलाव मूल देश के बजाय फसल आनुवंशिकी, बीज प्रसंस्करण और कृषि संबंधी स्थितियों से प्रेरित होते हैं। मूल मसला स्वाद और मार्किट रेट का है। हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स की वर्ष 2013 की एक रिपोर्ट ‘एन्हान्सिंग द प्रोडक्टिविटी एंड प्रोडक्शन ऑफ़ पल्सेस इन इंडिया’ को पढ़ने से मालूम होता है कि दालों का उत्पादन भारत के दक्षिणी प्रांतों में मामूली सा बढ़ा है, जबकि उत्तरी प्रांतों में कम हो गया है। 

दालों की कमी के कारण मध्य प्रदेश में सस्ता होने के कारण खेसारी दाल का उपयोग बहुत होने लगा था, जिसकी वजह से मनुष्यों के हाथ-पैर टेढ़े-मेढ़े हो जाते थे। भोपाल मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एमपी द्विवेदी ने जब इसकी जांच की, तो पाया कि खेसारी दाल (लैथायरस सैटाइवस) में पाया जाने वाला न्यूरो-टॉक्सिन बीटा-एन ऑक्सालील-एलएल्फा-बीटा डायमिनोप्रोपियोनिक एसिड है, जिसे आमतौर पर ओडीएपी या बीओएए-बीटा ऑक्सालील अमीनो एलेनाइन कहा जाता है। यह एक नॉन-प्रोटीन अमीनो एसिड है, जो एक शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन और ग्लूटामेट मेटाबोलिक एंटागोनिस्ट के रूप में काम करता है। 

डॉ. द्विवेदी की खोज के बाद भारत सरकार ने इस दाल के मानव द्वारा सेवन पर वर्ष 1961 में प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने 2016 में इसे खाने के लिए मंज़ूरी दे दी थी, लेकिन फ़ूड सेफ़्टी नियमों के तहत इसे अकेले खाने की चीज़ के तौर पर बेचना तकनीकी रूप से अब भी मना है। इंडियन जर्नल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के जुलाई, 2013 के अंक में प्रकाशित रिसर्च पेपर ‘लेसंस फ्रॉम न्यूरो लेथायिरीज्म: ए डिजीज ऑफ़ द पास्ट एंड द फ्यूचर ऑफ़ लैथायरस सैटाइवस (खेसारी दाल)’ में दाल के विज्ञान, इसके उपभोग के प्रति उभरते वैज्ञानिक रुझान के बारे बताते हुए कहा है कि ओडीएपी को लेकर पेटेंट फाइल किए गए हैं। 

लैथायरस सैटाइवस से प्राप्त दूसरा अमीनो एसिड, होमोआर्जिनिन, नाइट्रिक ऑक्साइड के अंतर्जात (एंडोजेनस) उत्पादन के लिए एक बेहतर सब्सट्रेट हो सकता है। एंडोजेनस का मतलब है, किसी जीव, टिश्यू, सेल या सिस्टम के अंदर से पैदा होना या बनना, न कि किसी बाहरी स्रोत से। नाइट्रिक ऑक्साइड हृदय प्रणाली और उच्च रक्तचाप के नियंत्रण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सिग्नलिंग अणु है। इन विशेषताओं के कारण लैथायरस सैटाइवस हृदय प्रणाली के लिए एक उपयोगी आहार के रूप में मूल्यवान साबित हो सकता है और हाइपोक्सिक घटनाओं से निपटने में सहायक हो सकता है। यह पल्स और न्यूरोलैथिरिज्म के बारे में लोगों की सोच को पूरी तरह से बदल सकता है, लेकिन इस बारे में क्लिनिकल ट्रायल्स के बाद ही एक साफ़ तस्वीर उभर सकती है।