EPFO New Rule : आज से नया नियम लागू... अब 25 हजार पर कटेगा PF, बढ़ी सैलरी लिमिट

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

नई दिल्ली/लखनऊ : केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा तोहफा दिया है। पेंशन कटौती की अनिवार्य सैलरी लिमिट को बढ़ा दिया है। अब सैलरी लिमिट 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हो गई है। सरकार के इस फैसले के बाद 51 लाख कर्मचारियों के लिए पेंशन कटौती अनिवार्य हो जायेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से किये गये इस फैसले को आज यानी विश्वकर्मा जयंती से लागू भी कर दिया गया है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के लिए वेतन सीमा को मौजूदा के 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी थी। वेतन सीमा में यह बदलाव 12 साल बाद किया गया है। इससे कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग को भविष्य निधि, पेंशन और संबंधित बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी ईपीएफओ के अनिवार्य दायरे में आने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा व्यापक होगा। ईपीएफओ की वेतन सीमा 2004 से 2014 तक अपरिवर्तित रही थी।

2014 के बाद अब बड़ा बदलाव

इसके बाद सितंबर, 2014 में इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये किया गया था। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, वेतन में लगातार वृद्धि, बढ़ती आय और संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़ोतरी को देखते हुए वेतन सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का फैसला किया गया। इस फैसले से सालाना करीब 11,339 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। जबकि मौजूदा सालाना बजटीय सहायता करीब 10,250 करोड़ रुपये है। पांच साल में अनुमानित खर्च करीब 56,696 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। 

मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर ट्वीट कर सरकार के इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार जताया था, साथ ही उन्होंने कहा था कि यह निर्णय देश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच प्रदान करेगा। ट्वीट में उन्होंने कहा था कि मैं देश के सभी कामगारों को यह बताना चाहता हूं कि विश्वकर्मा जयंती और सेवा दिवस, दोनों का पावन अवसर है। इसी शुभ दिन से यह महत्वपूर्ण निर्णय लागू होगा।

यह भी पढ़ें:-CM योगी का सपा पर हमला : ‘सैफई में मुंबई से कलाकार बुलाते थे’, बोले- 2017 से पहले बीमारू था यूपी

संबंधित समाचार