पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली-NCR में पटाखों पर प्रतिबंध के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने व्यावहारिक समाधान पर जोर दिया।

दिल्ली-NCR में पटाखों पर बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि केवल प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं है। अदालत ने जागरूकता और पटाखे जलाने के लिए तय समय जैसे विकल्पों पर विचार किया। जानिए सुनवाई में क्या-क्या हुआ और अगली तारीख कब है।

दिल्ली। दिल्ली-NCR में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से जुड़े मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि अदालत धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती लेकिन इस मुद्दे पर व्यवहारिक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसके लिए कुछ निर्धारित समय तय करने जैसे उपायों पर विचार किया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। 

क्या पटाखे जलाना धार्मिक अधिकार का हिस्सा

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि अदालत को ऐसा समाधान तलाशना होगा, जो धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ मौजूदा परिस्थितियों को भी ध्यान में रखे। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि यदि अदालत सीधे पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करती है, तो लोग दिन में ही पटाखे जलाना शुरू कर सकते हैं। ऐसे में केवल प्रतिबंध लगाने के बजाय व्यावहारिक उपायों पर विचार करना जरूरी है। 

पटाखे जलाने के समय पर हो सकता है विचार

CJI  ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर लोगों से अपील करने और इन्हें चलाने के समय को कुछ निर्धारित घंटों तक सीमित रखने के लिए अभी पर्याप्त समय है। उन्होंने नागरिकों और सिविल सोसायटी से भी मौजूदा स्थिति के प्रति जागरूक रहने तथा अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की।

भगवान को पता चले तो हैरान होगें

इस मुद्दे पर न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने सवाल किया कि पटाखों का धर्म से आखिर क्या संबंध है। अदालत की सहायता कर रहीं अपराजिता सिंह ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल के पक्ष में हर बार धार्मिक आस्था से जुड़ी दलीलें दी जाती हैं जबकि इसके दुष्प्रभावों को भी गंभीरता से देखने की जरूरत है। 

अपराजिता सिंह ने कहा कि यदि भगवान को यह पता चले कि उनके नाम पर पटाखे जलाने के कारण बच्चों को तकलीफ हो रही है और वे बीमार पड़ रहे हैं, तो वे भी हैरान रह जाएंगे। उनकी दलील का जोर इस बात पर था कि धार्मिक आस्था के नाम पर ऐसी गतिविधियों को उचित नहीं ठहराया जाना चाहिए, जिनसे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

बच्चों की सेहत और प्रदूषण पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान एक वकील ने दलील दी कि पटाखे चलाना धर्म के मौलिक अधिकार का हिस्सा नहीं है। वकील ने कहा कि पूजा करना धार्मिक आस्था का हिस्सा हो सकता है लेकिन पटाखे जलाना धार्मिक गतिविधि के लिए अनिवार्य नहीं है। उन्होंने इस संदर्भ में टिप्पणी की कि यदि भगवान को पता चले कि उनके नाम पर पटाखे जलाने से लोगों खासकर बच्चों को परेशानी हो रही है, तो वे भी हैरान होंगे। 

15 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से जुड़े इस मामले में सुप्रीम कोर्ट अब 15 अक्टूबर को दोबारा सुनवाई करेगा। फिलहाल अदालत ने किसी नए प्रतिबंध या छूट की अंतिम घोषणा नहीं की है। अगली सुनवाई में यह देखना अहम होगा कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर अदालत किस तरह का संतुलित रास्ता सुझाती है और क्या निर्धारित समय, जन-जागरूकता या अन्य उपायों पर कोई ठोस निर्देश जारी किए जाते हैं।

पिछले साल भी उठा था पटाखों पर प्रतिबंध का मुद्दा

पिछले साल भी सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर सुनवाई हुई थी। उस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी थी कि लोगों को दो दिन जश्न मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस जैसे त्योहारों का उल्लेख किया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने भी टिप्पणी की थी कि पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना न तो व्यावहारिक है और न ही आदर्श स्थिति। इसी वजह से इस मुद्दे पर प्रतिबंध के साथ-साथ व्यावहारिक विकल्पों पर विचार करने की जरूरत पर जोर दिया जाता रहा है।

ये भी पढ़ें : 
दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने हटाया पटाखों पर लगा बैन, बोला
 

संबंधित समाचार