दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
बैंक ऑफ बड़ौदा में बम रखे होने की मिली थी सूचना, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने खंगाला पूरा परिसर; जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार को बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने बैंक परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पूरे परिसर को बारीकी से खंगाला गया, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी के मुताबिक, सुबह 11:36 बजे बम की सूचना मिली थी। जांच के बाद सूचना को फर्जी घोषित कर दिया गया।
दिल्ली। दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बम होने की धमकी मिली। इस सूचना से संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक परिसर में बम रखे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, दोपहर करीब 1:10 बजे बैंक परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंची टीमों ने करीब डेढ़ घंटे तक पूरे परिसर की सघन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में सूचना को फर्जी घोषित कर दिया गया।
बम की धमकी के बाद तलाशी अभियान
बम की धमकी मिलने के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम भी बैंक पहुंच गई।
फर्जी निकली बम की धमकी
दोपहर 1:55 बजे, गहन तलाशी के बाद बम की धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया। सुरक्षा टीमों ने बैंक के कमरों और परिसर के अन्य हिस्सों की बारीकी से जांच की। करीब डेढ़ घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान हर संभावित स्थान को खंगाला गया। हालांकि, इस दौरान कोई विस्फोटक या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारी ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद बम की सूचना को फर्जी करार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय तक बैंक परिसर में सुरक्षा एजेंसियों की हलचल बनी रही।
