राजकीय आईटीआई में वॉक-इन प्रवेश का मौका: लखनऊ में 19 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक लें सीधा दाखिला
खाली सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन के लिए ये है आखिरी और सुनहरा मौका
राजकीय आईटीआई सत्र 2026 के पंचम चरण के तहत लखनऊ में खाली सीटों पर 19 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे तक वॉक-इन (सीधा) एडमिशन मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले, छूटे हुए या पहले से चयनित सभी अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ लखनऊ के किसी भी राजकीय आईटीआई में जाकर तुरंत दाखिला ले सकते हैं।
लखनऊ, अमृत विचार: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रवेश सत्र 2026 के अंतर्गत पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया इस समय तेजी से चल रही है। इसके तहत जनपद लखनऊ स्थित सभी राजकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स में अंतिम चरण की खाली सीटों पर 'वॉक-इन' माध्यम से सीधे प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। प्रवेश के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक उपस्थित होकर सीधा दाखिला ले सकते हैं।
राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और जिनका अब तक किसी भी चरण में प्रवेश नहीं हुआ है, या जो पूर्व में चयन के बावजूद तय समय पर एडमिशन नहीं ले पाए थे, वे सभी इस वॉक-इन प्रक्रिया के जरिए खाली सीटों पर प्रवेश पाने के पात्र हैं।
प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खां ने बताया कि योग्य अभ्यर्थी लखनऊ जनपद के किसी भी राजकीय आईटीआई में खुद पहुँचकर तुरंत प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को संस्थान में ये डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य रूप से दिखाने होंगे:
प्रवेश के लिए प्रार्थना पत्र
ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की कॉपी
अधिकृत रैंक कार्ड (Rank Card)
आधार कार्ड
सभी जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट (ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी)
नोडल प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय का खास ध्यान रखते हुए 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक अपने सभी जरूरी कागजातों के साथ लखनऊ के किसी भी नजदीकी राजकीय आईटीआई में पहुँचकर इस आखिरी मौके का पूरा लाभ उठाएं।
यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई : हजरतगंज SHO विक्रम सिंह लाइन हाजिर, श्रद्धा और दानिश पर बढ़ा इनाम
