UP Police : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में खत्म हुआ इंतजार, अगला चरण शुरू, मेडिकल टेस्ट के बाद मिलेगी जॉइनिंग
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती-2025 में अब मेडिकल टेस्ट, दस्तावेजों के दोबारा सत्यापन और चरित्र जांच के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
UP Police Constable Result 2025: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के 32,679 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। सफल अभ्यर्थियों को अब मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चरित्र जांच की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट और कटऑफ देख सकते हैं।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल परीक्षा परिणाम बुधवार देर शाम जारी कर दिया गया। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अब चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद दस्तावेजों और चरित्र का सत्यापन पूरा होने पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
32,679 पदों पर भर्ती, लाखों अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 31 दिसंबर 2025 को सिपाही के जनरल वर्ग के 6685, ओबीसी के 18210, अनुसूचित जाति के 7136 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 648 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमें 4,481 महिलाएं हैं। अब सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।
किस वर्ग से कितने अभ्यर्थी हुए सफल?
जारी परिणाम के अनुसार, अलग-अलग वर्गों से सफल अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है
| सामान्य वर्ग: | 6,685 अभ्यर्थी |
| ओबीसी वर्ग: | 18,210 अभ्यर्थी |
| अनुसूचित जाति: | 7,136 अभ्यर्थी |
| अनुसूचित जनजाति: | 648 अभ्यर्थी |
नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और पसंद के आधार पर चयन
यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सभी कैटेगरी की कटऑफ भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों का चयन नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और उनकी ओर से दी गई पसंद के आधार पर किया गया है। अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं। 31 दिसंबर 2025 को 32,679 पदों पर भर्ती निकली थी। इसके लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में हुई थी।
रिजल्ट के बाद अब मेडिकल टेस्ट की तैयारी
फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। अब उन्हें मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल होना अनिवार्य है। इसके साथ ही दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के चरित्र और पुलिस रिकॉर्ड की भी जांच होगी। इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फाइनल रिजल्ट के बाद अब पास अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। इसमें पास होना अनिवार्य है। दस्तावेजों का सत्यापन दोबारा किया जाएगा। चरित्र और पुलिस रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जॉइनिंग लेकर मिल जाएगा।
