'Ramayan' का पहला गाना हुआ रिलीज, जय जय राम में दिखा राम-सीता का मनोहारी अवतार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की दो भागों वाली फिल्म 'रामायण' का पहला गीत 'जय जय राम' रिलीज हो गया है। फिल्म में रणबीर राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

दिल्ली। रणबीर कपूर अभिनीत दो भागों वाली फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने सोमवार को इसका पहला गीत 'जय जय राम' जारी किया। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं।

Jai Jai Ram (1)

इसकी शुरुआत राम और सीता के विवाह के दृश्य से होती है। इसमें दोनों को अयोध्या में रथ पर सवार होकर जाते हुए भी दिखाया गया है, जहां नगरवासी उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते दिखते हैं। रहमान ने कहा कि यह गीत ''श्रीराम के नाम का सरल और प्रभावशाली दोहराव'' है। 

श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने दी आवाज

श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह की आवाज में इस गीत को ए. आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। संगीतकार ए. आर. रहमान ने कहा कि इस गीत के जरिए उनका उद्देश्य प्रार्थना की पवित्रता और आत्मीयता को बरकरार रखते हुए इसकी रचना को एक सिनेमाई गीत के रूप में विस्तार देना था। निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि भावपूर्ण भक्ति गीत 'जय जय राम' में आरती की आध्यात्मिकता को सिनेमाई संगीत के साथ जोड़ा गया है। 

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर नया गाना रिलीज

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर 14 सितंबर को 'सिया राम' पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में भगवान की भूमिका में रणबीर कपूर साई पल्लवी के बालों में फूल लगाते दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने डॉ. कुमार विश्वास के शब्दों को अपनी विशिष्ट भावनात्मक अभिव्यक्ति दी है, जबकि वे गीत के केंद्र में मौजूद भक्ति भावना के प्रति पूरी तरह सच्चे रहे हैं।

Ramayan

मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इसमें शांति का एहसास होने के साथ-साथ इससे व्यक्तिगत जुड़ाव भी महसूस होगा।'' रावण की भूमिका में यश, हनुमान के किरदार में सनी देओल, लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे और दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे। 

दीपावली पर रिलीज होगा फिल्म का पहला भाग

इसका निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले नमित मल्होत्रा ने किया है, जबकि यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस सह-निर्माता है। मल्होत्रा ने कहा कि यह गीत भगवान राम के साथ लोगों के ''गहरे व्यक्तिगत और शाश्वत संबंध'' से निकला है। उन्होंने एक बयान में कहा, ''श्री राम 'रामायण' के केंद्र में हैं और पीढ़ियों से हम जीवन के हर पड़ाव में मार्गदर्शन के लिए उनकी ओर देखते आए हैं। 'जय जय राम' श्रीराम के साथ हमारे इसी गहरे व्यक्तिगत और शाश्वत संबंध से निकला है।'' विश्वास ने कहा कि गीत की भाषा को ''सरल'' रखा गया है। फिल्म का पहला भाग दीपावली पर रिलीज होगा। 

ये भी पढ़ें : 

Hanuman Ansh Box Office : 'हनुमान अंश' का महातूफान जारी,  250 करोड़ के पार कमाई, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

संबंधित समाचार