पवन कल्याण ने अपनी पत्नी से लिया तलाक : शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला ने लिया अलग होने का फैसला
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग होने का फैसला किया है।
शादी के करीब 13 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने का एलान किया है। सोमवार देर रात पवन कल्याण के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया। बता दें कि पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला सितंबर 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के करीब 13 साल बाद उनके अलग होने की घोषणा से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में चर्चा शुरू हो गई है।
अमृत विचार, डिजिटल डेस्क : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी शादी के 13 साल बाद उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का एलान किया है। पॉपुलर फिल्म एक्टर, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष की यह तीसरी शादी थी। सोमवार देर रात दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर शादी के बाद सैपरेशन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ लिया गया है।
संयुक्त बयान में पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने कहा कि जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने अपने इस फैसले को निजी बताते हुए शुभचिंतकों से उनकी भावनाओं और परिस्थितियों का सम्मान करने की अपील की।
उन्होंने कहा, "अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारा वैवाहिक रिश्ता खत्म हो रहा है लेकिन हम दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों के प्रति माता-पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने इस स्थिति को लेकर लोगों से समझदारी और शालीनता बरतने तथा उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया। उन्होंने इस सफर में उनका साथ देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बयान में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता अब समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके बीच दोस्ती और आपसी सम्मान का रिश्ता बना रहेगा। दोनों अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और उनका भविष्य हमेशा उनकी साझा प्राथमिकता रहेगा।
बच्चों की परवरिश को लेकर पवन-अन्ना का बड़ा फैसला
बता दें कि पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला सितंबर 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के 13 साल बाद उनके अलग होने की घोषणा से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में चर्चा शुरू हो गई है। सैपरेशन के बाद भी दोनों बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
उन्होंने कहा, "भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। बयाप में स्पष्ट किया कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन वे आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे। साथ ही अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
पहले ही टूट चूकी हैं तीन शादिया
संयुक्त बयान जारी करने के बाद अन्ना कोनिडेला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। यह खबर स्टार के फैंस और इंडस्ट्री में उनके शुभचिंतकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि यह जोड़ी एक-दूसरे के काफी करीब माना जाता था। बता दें कि अन्ना लेजनेवा (अन्ना कोनिडेला) पवन कल्याण की तीसरी पत्नी रही हैं।
1997 में अभिनेता ने नंदिनी से अपनी पहली शादी की थी और साल 2008 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद अभिनेता ने अभिनेत्री रेणु देसाई के साथ 2009 में शादी की थी और 2012 में उनका तलाक हो गया।
इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा (अकीरा नंदन) और एक बेटी (आध्या)। 2013 में, अभिनेता पवन कल्याण ने रूसी मूल की मॉडल और अभिनेत्री अन्ना लेजनेवा (अन्ना कोनिडेला) से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने 30 सितंबर 2013 को शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम मार्क शंकर पवनोविच है।
