Ind vs SL ODI Series: न्यूजीलैंड के बाद अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, दिसंबर में खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

13 दिसंबर से होगा मुकाबलों का आगाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी पर रहेंगी नजरें; अभी टीम का ऐलान नहीं

भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी पर नजरें रहेंगी।

डिजिटल डेस्क अमृत विचारः न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम का अगला वनडे मुकाबला श्रीलंका से होगा। दिसंबर में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 13 दिसंबर से शुरू होगी। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के इस सीरीज में खेलने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

13 दिसंबर से शुरू होगी भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके साथ ही भारतीय टीम का 2026 का वनडे कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।

इसके बाद जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का आगाज तीन जनवरी से होगा।

विराट और रोहित की वापसी पर रहेंगी निगाहें

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने के बाद अब प्रशंसकों को श्रीलंका के खिलाफ भी दोनों दिग्गजों के मैदान पर उतरने का इंतजार रहेगा। हालांकि, श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

2027 वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटी टीमें

अगले साल वनडे विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। टूर्नामेंट को देखते हुए भारतीय टीम समेत दुनिया की अन्य टीमें भी वनडे प्रारूप में अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। सीरीज के जरिए खिलाड़ी और टीम प्रबंधन सही संयोजन तलाशने की कोशिश करेंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा विश्व कप में खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आने वाले समय में उनका प्रदर्शन और टीम की जरूरतें इस फैसले में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः

Ind vs NZ: 7 साल बाद भारत ने 209 रन बनाकर न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, अर्शदीप-सिराज ने पलटा मैच

संबंधित समाचार