Baghpat News : बाल गृह में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, केयरटेकर पर FIR; जांच में व्यवहार मिला अनुचित

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने अपनी परेशानी बताई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच कराई।

बागपत के सरूरपुरकलां गांव स्थित बाल गृह में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने केयरटेकर अंकिता पर डांटने, धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए। बच्चों की शिकायतों के आधार पर की गई जांच में केयरटेकर का व्यवहार अनुचित पाया गया।

बागपत, अमृत विचार। बागपत के एक बाल गृह में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले बच्चों ने केयरटेकर पर डांटने, धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने अपनी परेशानी बताई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर केयरटेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

निरीक्षण के दौरान बच्चों ने बताई अपनी परेशानी

जिला सूचना विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, सरूरपुरकलां गांव स्थित घरौंदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्षितिज बाल एवं शिशु गृह संचालित किया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने बाल गृह का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

केयरटेकर पर डांटने और मारपीट करने के आरोप

बच्चों ने बातचीत के दौरान केयरटेकर अंकिता पर गलत व्यवहार करने, डांटने, धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए। बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मामले की जांच कराई।

जांच के बाद बागपत थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में केयरटेकर का व्यवहार अनुचित पाया गया। इसके बाद बुधवार को उसके खिलाफ बागपत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिला सूचना विभाग के अनुसार, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने दिखाई गंभीरता

बाल गृह में रहने वाले बच्चों की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :
अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को पहनाई अंगूठी : फिल्मी अदांज में किया प्रपोज, सगाई की तस्वीरें वायरल

 

संबंधित समाचार