Bareilly News: रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की 21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी भव्यता के साथ संपन्न, 5 जरूरतमंद बच्चों की फीस का उठाया बीड़ा
21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी में रेनु प्रिया महाजन बनीं प्रेसिडेंट
बरेली क्लब में रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की 21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी आयोजित हुई। रेनु प्रिया महाजन ने प्रेसिडेंट का पद संभाला। क्लब ने पांच जरूरतमंद बच्चों की एक वर्ष की स्कूल फीस में सहयोग और एक महिला को सिलाई मशीन प्रदान की।
बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की 21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी रविवार को बरेली क्लब में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समारोह के मुख्य अतिथि DG CA जसवीर सिंह भाटिया रहे। इस अवसर पर IPDG CA राजेन विद्यार्थी, PDG किशोर कट्ट्रो, DG एन. विनय कृष्णन एवं EDS गौरव जैन सहित रोटरी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण किया। प्रेसिडेंट रेनु प्रिया महाजन, सेक्रेटरी नीलू मेहंदी रत्ता एवं ट्रेजरर दीप्ति गर्ग ने पदभार संभाला। वरिष्ठ सदस्यों चार्टर प्रेसिडेंट राधा सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. साजा बेगम, रिचा टंडन, डॉ. शालीन दीक्षित एवं सविता मल्होत्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
पांच जरूरतमंद बच्चों की एक साल की फीस का सहयोग
इंस्टॉलेशन के दौरान क्लब की ओर से सेवा कार्यों के तहत पांच जरूरतमंद बच्चों की एक वर्ष की स्कूल फीस का सहयोग किया गया तथा एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई। नई प्रेसिडेंट रेनु प्रिया महाजन ने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सेवा कार्यों को और विस्तार देगा। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
