Bareilly News: उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह 15 नवंबर को, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम

Amrit Vichar Network
Edited By Priya Chaturvedi
On

नेहरू युवा केंद्र में दोपहर दो से रात नौ बजे तक होगा आयोजन, प्रवेश निशुल्क

बरेली में पर्वतीय समाज की ओर से 15 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र में उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा। सांस्कृतिक दल और स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। प्रवेश निशुल्क रहेगा।

बरेली, अमृत विचार। पर्वतीय समाज की ओर से उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 15 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र में किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। उत्तराखंड से आने वाले सांस्कृतिक दलों के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
 

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में समाज की बैठक हुई। इसमें महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने बैठक में मौजूद लोगों से तैयारियों में जुटने का आग्रह किया।

लोक गायक एवं सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड से सांस्कृतिक टीमें विशेष प्रस्तुतियां देने पहुंचेंगी। वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्वतीय समाज के इस आयोजन ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों के साथ स्थानीय कलाकार भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

समारोह दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। बैठक में पुष्कर सिंह बोरा, प्रभात गैरोला, पूरन सिंह मेहरा, गोपाल राणा, संजय नेगी, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, पूरन जोशी, दीपक जोशी, पवन भट्ट, सोमा परिहार, पंडित नवीन चंद्र जोशी और नंदनी अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-लघु सिंचाई के एक्सईएन पर दोहरी नौकरी का आरोप, 40 लाख लेने का दावा

संबंधित समाचार