Badaun News: शिक्षकों की समस्याओं पर उठाई आवाज, बीईओ को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Priya Chaturvedi
On

पदोन्नति सूची में संशोधन से लेकर एरियर और वेतनमान तक के मुद्दे उठाए, जल्द समाधान की मांग

बदायूं के सहसवान में शिक्षक संघ ने पदोन्नति सूची में संशोधन, लंबित एरियर, वेतनमान और मिड-डे मील की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए बीईओ को ज्ञापन सौंपा।

बदायूं, अमृत विचार। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की सहसवान शाखा ने पहल की है। संगठन की कार्यकारिणी बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।

ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर आयोजित बैठक में संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने पदोन्नति प्रक्रिया से जुड़ी सूची में संशोधन का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही विद्यालयों को मांग के अनुरूप मिड-डे मील का खाद्यान्न और कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। शिक्षकों के लंबित एरियर का भुगतान कराने तथा चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान से वंचित शिक्षकों की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग भी रखी गई।

ब्लॉक मंत्री परवेज अनवर ने शिक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान अनीसउद्दीन, भूपेंद्र शर्मा, रवि यादव, अमित कुमार, पवन तोमर, ओमप्रकाश, माहेश्वरी देवी, सतीश कुमार, दुष्यंत और लक्ष्मी नारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मंत्री से शिकायत के बाद पकड़ा गया, आतंक का पर्याय बना बंदर

संबंधित समाचार