बलरामपुर शहर में नहीं बजेगा डीजे, बच्ची की मौत के बाद सर्व समाज ने लिया फैसला
बलरामपुर नगर क्षेत्र में डीजे की तेज आवाज के कारण एक बच्ची की मौत की दुखद घटना के बाद, नगर पालिका ने एक अहम कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की पहल पर नगरपालिका सभागार में सर्व समाज की एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में विभिन्न समाजों और वर्गों के प्रतिनिधियों ने एक सुर में सहमति से निर्णय लिया है, जिसमें पूरे नगर क्षेत्र में डीजे की तेज ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है।
बलरामपुर, अमृत विचार : नगर क्षेत्र में डीजे की तेज ध्वनि से बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद नगर पालिका ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की पहल पर नगरपालिका सभागार में आयोजित सर्व समाज की बैठक में नगर क्षेत्र में डीजे की तेज व तीव्र ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न समाजों और वर्गों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में निर्णय का समर्थन किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अत्यधिक तेज ध्वनि से बीमार, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को गंभीर परेशानी होती है। नगर क्षेत्र में हाल ही में हुई बच्ची की दुखद मौत की घटना ने इस विषय को और गंभीर बना दिया है। हालांकि बच्ची की मौत के वास्तविक चिकित्सकीय कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी, लेकिन घटना के बाद तेज डीजे को लेकर लोगों में चिंता और सवाल उठे हैं।
बीमार, बुजुर्ग और बच्चों का रखें ख्याल
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति सर्वोपरि है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की अपनी परंपरा और महत्व है, लेकिन उत्सव के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति के स्वास्थ्य और शांति को प्रभावित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बीमार, बुजुर्ग और बच्चों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी।
बैठक में हुआ निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र में तेज आवाज वाले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय लिया गया। साथ ही नगरवासियों और आयोजन समितियों से निर्णय का पालन करने तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में गेल्हापुर महंत बृजानंद जी महाराज, राजकुमार लाल श्रीवास्तव, डीपी सिंह बैस, विजय अग्रवाल, हाजी नब्बन खां, मोहसिन, रमेश पहवा, प्रीतपाल सिंह, संजय कुमार मिश्र, राम नरेश त्रिपाठी, संजय शर्मा, डॉ. तुलसी दुबे, सर्वेश सिंह, गंगा शर्मा, डॉ. देवेश श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, डॉ. राकेश चंद्र, संजय मिश्रा, आरिफ हुसैन, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, अब्दुल वहाब, संजय शुक्ला, आनंद किशोर गुप्ता, शुभेंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, सुनील गुप्ता, प्रकाश सोनी, अब्दुल बारी, मोहम्मद मोहसिन, अम्बरीश शुक्ला, विनोद गिरि समेत सभासदों के प्रतिनिधि, नगर पालिका सभासद और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Balrampur : मासूम की मौत के बाद गूंजा शोर पर सवाल, जश्न में डूबे आयोजकों और प्रशासन की जिम्मेदारी कटघरे में
