Shravasti News : छठ घाटों पर कैसी हैं तैयारियां? डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक के निर्देश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने जिले के प्रमुख छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया।

श्रावस्ती में छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने कुरबेनी गांव और भिनगा स्थित सर्वा माई मंदिर के छठ घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेकर जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा।

श्रावस्ती, अमृत विचार। छठ महापर्व को लेकर श्रावस्ती में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने जिले के प्रमुख छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने सबसे पहले गिलौला विकासखंड की ग्राम कुरबेनी में छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पालिका भिनगा स्थित सर्वा माई मंदिर के छठ घाट पहुंचे। डीएम ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को परखा और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने दिए खास निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी राहुल भाटी ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

आपसी समन्वय से पूरी होंगी तैयारियां

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में छठ पूजा कर सकें। निरीक्षण के दौरान सीओ आलोक सिंह, नगर पालिका भिनगा की अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :
Barabanki News : नहाय-खाय से गूंजे घर-आंगन; डीएम-एसपी ने परखी छठ घाटों की तैयारियां

 

संबंधित समाचार