ई-रिक्शा ड्राइवर की लापरवाही पड़ी भारी : रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा रबर लदा ट्रक

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखीमपुर खीरी के जेबीगंज इलाके में एनएच-730 पर हुआ हादसा; रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा रबर लदा ट्रक, चालक और हेल्पर बाल-बाल बचे

लखीमपुर खीरी के जग बहादुर गंज इलाके में सड़क हादसा हुआ है, एक मल्टी एक्सल ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए खाईनुमा गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना के बावजूद जमीर और उनके हेल्पर की जान बच गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक ई रिक्शा को बचाने की कोशिश में हुआ है।

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार : अपने मल्टी एक्सल ट्रक में रबर लेकर अगरतला से दिल्ली जा रहे सैय्यद जमीर को लखीमपुर खीरी के जंग बहादुर गंज इलाके से गुजरते वक्त नेशनल हाईवे 730 पर एक ई रिक्शा ड्राइवर की बेअंदाज ड्राइविंग भारी पड़ गई। 

नई फोटो
सैय्यद जमीर और उनका दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

 

ई रिक्शा को बचाने की कोशिश में उनका ट्रक काबू से बाहर हुआ और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए खाईनुमा गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना के बावजूद जमीर और उनके हेल्पर की जान बच गई। 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर के निवासी जमीर के अनुसार, यह हादसा मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ था। तभी से वह यहां सड़क पर ही पड़े हैं। अभी तक ट्रक को बाहर निकालने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : कानपुर स्टेशन से निकलते ही डिरेल हुई चौरीचौरा एक्सप्रेस : 3 एसी कोच पटरी से उतरे, सभी यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

संबंधित समाचार