Childrens Day : टॉफी बांटी, बच्चों को दुलारा और खूब जताया प्यार, बाल दिवस पर CM योगी का दिखा अलग अंदाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्नेह और आत्मीयता भरा अंदाज देखने को मिला। नन्हे-मुन्नों के बीच पहुंचे सीएम योगी ने बच्चों को टॉफियां बांटीं, उन्हें दुलारा और प्यार से उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने बाल दिवस पर सभी बच्चों को प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, बेहतर शिक्षा और सपने पूरे करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
लखनऊ, अमृत विचार। बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश के बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके सुरक्षित बचपन, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्नेह और आत्मीयता भरा अंदाज देखने को मिला। नन्हे-मुन्नों के बीच पहुंचे सीएम योगी ने बच्चों को टॉफियां बांटीं, उन्हें दुलारा और प्यार से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री का यह अंदाज बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ले आया।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर किया स्पेशल पोस्ट
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नाम संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश की आशाएं और भविष्य की सबसे उज्ज्वल संभावनाएं हैं। बाल दिवस पर सभी बच्चों को अपना गहरा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2121399540909842492?a=2fRHYhyAeXSmd1MDI7I&s=20
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, अच्छी शिक्षा और उसके सपनों को साकार करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बच्चों ने पैर छुकर लिया आर्शीवाद
सीएम ने कहा, सरकार का संकल्प है कि हर बच्चा मुस्कुराए, हर प्रतिभा को निखरने का अवसर मिले और हर सपना साकार हो। बाल दिवस पर बच्चों के बीच सीएम योगी का यह स्नेहिल अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। जहा एक ओर सीएम योगी बच्चों को टॉफी बांटते दिखे तो बच्चों ने उनके पैर छुकर आर्शीवाद लिया।
