स्वाद का हुनर, रोजगार का अवसर : नि:शुल्क प्रशिक्षण से बदलें अपनी किस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

16 सितंबर से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण, 30 सीटें निर्धारित

सुलतानपुर, अमृत विचार : स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के हुनर को स्वरोजगार का जरिया बनाने का मौका मिलने जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन संचालित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में 16 सितंबर से एक माह का निःशुल्क कुकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।

प्रशिक्षण में 30 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत होने वाले प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को व्यंजन बनाने के साथ स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक और अतिथि व्याख्याताओं के माध्यम से सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी, जबकि सुयोग्य कुक प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कराएंगे।

पनीर बटर मसाला से जलेबी तक सीखेंगे बनाना

प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पनीर बटर मसाला, पाव भाजी, डोसा, इडली-सांभर, वेज बिरयानी, गुलाब जामुन, रसमलाई, जलेबी, राजमा-चावल और समोसा समेत विभिन्न व्यंजन तैयार करने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी इन हुनर को छोटे खाद्य कारोबार, कैटरिंग अथवा अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में इस्तेमाल कर सकेंगे।

हाईस्कूल पास, उम्र 21 वर्ष से अधिक जरूरी

प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना और उम्र कम से कम 21 वर्ष होना जरूरी है। शासनादेश के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। केंद्र के प्रभारी अलगूराम ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है।  प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। प्रशिक्षण 16 सितंबर से शुरू होकर एक माह चलेगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में CM योगी का जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश, ‘शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं’

संबंधित समाचार