लखनऊ में बोले भाजपा अध्यक्ष- केवल वोट नहीं, लोक कल्याण के लिए काम करती है BJP 

कल होगी कार्यसमिति की बैठक,पदाधिकारियों में बटेंगी जिम्मेदारियां 

लखनऊ में बोले भाजपा अध्यक्ष- केवल वोट नहीं, लोक कल्याण के लिए काम करती है BJP 

लखनऊ, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले राजधानी में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी केवल वोट के लिए नहीं बल्कि लोककल्याण के लिए काम करती है। चौधरी ने कल होने वाली कार्यसमिति  की बैठक में शामिल किये जाने वाली बातों की भी जानकारी इस दौरान दी। उन्होंने कहा कि हमने देश भर के कमजोर 72000 बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों को भेजकर उन्हें मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। और हमारे कार्यकर्ताओं ने इसके सापेक्ष एक लाख चार हजार बूथ को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि विश्व में भाजपा ही एक ऐसी राजनितिक पार्टी है जो मिशन मोड में काम करती है। 

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले से जो पांच वचन इस देश को लेकर दिए हैं, हमारी पार्टी उन वचनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीती से ज्यादा लोकमंगल, कुपोषण , राष्ट्रिय एकता ,रोजगार और समानता जैसे मुद्दों को लेकर अपनी कार्ययोजना तैयार करती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विकास की राजनीती करती है और इसमें जनभागीदारी के हम पक्षधर हैं। चौधरी ने कहा कि हमारे प्रकोष्ठ और मोर्चे गाँवों में जाकर सशक्तिकरण का काम करेंगे। हमारे विधायक, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी लगातार भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। 

यूपी बीजेपी चीफ ने कहा कि हमारी पार्टी के लिए वर्ष 2023 बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश के तकरीबन 9 राज्यों में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें पार्टी अपना प्रदर्शन बहुत उम्दा करने को लेकर लगातार प्रयासरत है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पूरे विश्व में सुशासन का मतलब केवल भारतीय जनता पार्टी ही है।       

 ये भी पढ़ें - लखनऊ: 24 से 26 जनवरी तक जनसहभागिता के साथ होगा 'उप्र दिवस' का आयोजन