Etawah में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले- BJP के लिए काम करो... तुम्हे भी मिल जाएगा भारत रत्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कटाक्ष किया


इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तहसील क्षेत्र के बैदपुरा कस्बे में तिरुपति ग्रुप के अध्यक्ष संतोष यादव के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ पार्टी प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि किसानों का सवाल कोई नया नही है। इससे पहले कई किसान संगठनों नें एमएसपी की मांग की थी और किसानों के लिए कानून बने जिस सरकार ने तीन काले कानून बनाये हो, जिसमें 800 से ज्यादा किसानों ने जान दे दिया हो, जब चुनाव आया तो सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया, एमएसपी का कानूनी अधिकार किसानों को मिले जब आपने स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मान दिया हो। 

Akhilesh Yadav 1

जब आप एक तरफ स्वामीनाथन जी, देश के सबसे बड़े किसान नेता चौधरी चरण को भारत रत्न दे रहे है तो आखिरकार किसानो को क्यों भूल रहे हो। एक तरफ आप जहां भारत रत्न दे रहे हो, उसके साथ-साथ आपको किसानों के लिए एमएफसी दे देनी चाहिए, और कानून बनाकर एमएफसी किसानों को मिले। देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन जल्दी तब होगी जब किसान हमारा खुशहाल होगा। 

हमारा जितना किसान खुशहाल हो जायेगा उतनी ही रफ्तार से 5 ट्रिलियन नहीं और ऊपर इकोनामिक जाएगी। सरकार ने कहा था किसने की आय दोगुनी कर देंगे लेकिन, अगर किसान की आय दोगुनी हो जाए तो 10 ट्रिलियन इकोनामी तुरंत बन जाएगी। लेकिन सरकार की नियत साफ नहीं है।

इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के सवाल बोलने से बचते नजर आए और कहा कि इस मुद्दे पर तभी बोलूंगा जब आप लोगो को वहां पर लेकर चलूंगा। वैसे कई पत्रकार साथियों ने चोरी छिपे स्टोरी बना ली है। केजरीवाल द्वारा राममंदिर दर्शन करने और अखिलेश के राममंदिर जाने के सवाल के जवान पत्रकार से बोले कि तुम बहुत छोटे पत्रकार हो जो मैने सदन में कहा है वही बात को फिर से दोहराता हूं।

Akhilesh Yadav 2

स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल के सवाल पर कहा कि राजनीति में ऐसा समय आता है उसी समय को हम लोग देख रहे है। इसमे किसी की कोई चाल नही है आदमी को अपने आप को खुद को धोखा नही देना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर जो कह रहे है व सही कह रहे होंगे। 

जब देश का किसान सरकार के खिलाफ खड़ा हो सरकार हर हथकंडा अपना रही है। क्या लोकतंत्र में यह व्यवहार किसानों के साथ होना चाहिए, सड़कों पर लोहे के कीले किसानों के लिए लगा दी गई है। पानी की बौछार की जा रही है। आप प्रशासन से शक्ति कर रहे हैं आप किसानों की एमएससी क्यों नहीं देना चाहते। जिससे कि किसानों की आवाज तक दबाई जा सके जिस दिन किसान मजबूत दिखाई देगा उस दिन देश भी मजबूत होगा।

पीएम के अबुधावी में उद्धघाटन के सवाल पर कहा कि दुनिया मे जो मंदिर बन रहे है वो कोई नए मंदिर नही है दुनिया मे सबसे ज्यादा मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के है। दुनिया के कोने कोने में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर है भगवान श्रीकृष्ण बहुत पहले दुनिया मे ही चले गए थे। 

चुनाव से पहले भारत रत्न  बांटने के सवाल पर कहा होसकता अगर आपका चैनल बीजेपी के लिए काम करेगा तो आपको ही भारत रत्न मिल सकता है। इस मौके पर मध्य प्रदेश पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव, जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य, मनीष यादव पतरे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: उम्र 14 वर्ष... काम अपराध करना... छह दुकानों में अकेले चोरी करने वाला 'नन्हा उस्ताद' गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार