रेली यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पश्चिम मध्य रेलवे के मालखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशनों के मध्य प्री-नान इंटरलॉकिंग एवं नान इंटरलॉकिंग कार्य होने के चलते गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, वहीं कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त-

अहमदाबाद से 23, 30 जून एवं 07 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, पटना से 18, 25 जून, 02 एवं 09 जुलाई को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 05, 06, 07 एवं 09 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 06, 07, 08 एवं 10 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस से 01 एवं 08 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा गोरखपुर से 02 एवं 09 जुलाई को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें-

गोरखपुर से 22 जून से 5 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी - जबलपुर - इटारसी - भोपाल - संत हिरदाराम नगर के रास्ते चलाई जायेगी। अहमदाबाद से 29, 30 जून, 02, 03 एवं 04 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस और अहमदाबाद से 28 जून को चलने वाली ट्रेन नंबर 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते, अहमदाबाद से 16 जून से 7 जुलाई तक चलने वाली ट्रेन नंबर 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 17 जून से 9 जुलाई तक चलने वाली ट्रेन नंबर 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस और अहमदाबाद से 21, 28 जून एवं 05 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेनें मक्सी-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना के रास्ते चलाई जाएंगी।

दरभंगा से 17 जून 8 जुलाई तक चलने वाली ट्रेन नंबर 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी के रास्ते, वाराणसी सिटी से 18 जून से 9 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस और दरभंगा से 17, 24 जून, 01 एवं 08 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी के रास्ते चलाई जायेगी।

यह भी पढ़ें:-ग्रामीण बिजली फीडर पर शहरी दर से बिलिंग का आदेश जनता की कमर तोड़ने की साजिश: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार