रामपुर: कुर्बानी को लेकर दो गांवों में गरमाया माहौल, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इमरतपुर में बड़े जानवर की कुर्बानी करना चाहते थे कुछ लोग, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

स्वार (रामपुर), अमृत विचार। कुर्बानी को लेकर दो गांवों के लोगों में तनाव हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं होने दी। वहीं, दूसरे गांव क्षेत्र में बिना अनुमति बड़े जानवर की कुर्बानी करने पर रोष फैल गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों गांवों में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव इमरतपुर में ईद उल अजहा पर कुर्बानी नहीं होती थी। इस बार कुछ लोग कुर्बानी करना चाहते थे। इससे गांव का माहौल गरमा गया। ग्राम प्रधान गजेंद्र लोधी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस तत्काल गांव पहुंची और कुर्बानी को रुकवा दिया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब आज तक गांव मे कुर्बानी नहीं हुई तो नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। कुर्बानी को लेकर चार वर्ष पूर्व भी गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर किया था। 

दूसरी ओर गांव पृथ्वीनगर के निकट गांव मल्लूपुरा में हर वर्ष कुर्बानी होती है। लेकिन इस बार कुछ लोगों ने गांव पृथ्वीनगर के एक खेत में बडे़ जानवर की कुर्बानी कर दी। इसके मांस को मल्लूपुरा में घर-घर बांट दिया। बड़े जानवर के अवशेष को गड्ढा खोदकर उसी खेत में दबाने लगे। खेत में कुर्बानी एवं अवशेष दबाने की जानकारी पर दूसरे समुदाय में रोष फैल गया। 

पृथ्वीनगर के बाशिंदे क्षेत्र में कुर्बानी के जानवर के अवशेष दबाने का विरोध करने लगे। सूचना पर सीओ अतुल कुमार पांडेय और कोतवाल संदीप त्यागी ने मौके पर पहुंचकर दूसरे समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें और बड़े जानवर के अवशेष को नहीं दबाने दिया। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: एनएचआई का अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

संबंधित समाचार