सिक्किम से नेपाल तक भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता से गंगटोक में भी दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर पश्चिम सिक्किम से लेकर राजधानी गंगटोक तक महसूस किया गया।

सिक्किम से नेपाल तक भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। पश्चिम सिक्किम में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी गंगटोक समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। वहीं, नेपाल में भी गुरुवार तड़के 4.9 तीव्रता के भूकंप से लोग सहम गए। दोनों क्षेत्रों में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि सिक्किम में अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

गंगटोक। सिक्किम में बृहस्पतिवार तड़के लोग भूकंप के झटकों से सहम गए। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर पश्चिम सिक्किम से लेकर राजधानी गंगटोक तक महसूस किया गया। इससे पहले बुधवार रात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों राज्यों में भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

तड़के आए हल्के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि अंतिम सूचना तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप बृहस्पतिवार सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया। इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के ग्यारशिंग जिले में युक्सोम से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दर्ज किया गया।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर की गहराई में था। इसका स्थान उत्तर अक्षांश 27.671 डिग्री और पूर्व देशांतर 87.987 डिग्री पर दर्ज किया गया। भूकंप के झटके पश्चिम सिक्किम के कई इलाकों के अलावा पूर्वी सिक्किम के कुछ हिस्सों और राजधानी गंगटोक में भी महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

नेपाल में 4.9 तीव्रता का भूकंप, तड़के 4:30 बजे कांपी धरती

नेपाल में गुरुवार तड़के भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आए इस भूकंप की जानकारी संस्थान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।

शिमला में रात 9:50 बजे भूकंप से हिली धरती

इसी बीच बुधवार रात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रात 9 बजकर 50 मिनट 26 सेकंड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। हालांकि, शिमला में भी भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

अब जानिए क्यों आते हैं बार-बार भूकंप 

भूकंप आमतौर पर तब आते हैं जब ज़मीन के नीचे की चट्टान अचानक टूट जाती है और फॉल्ट के साथ तेज़ हलचल होती है। एनर्जी के इस अचानक निकलने से सीस्मिक वेव्ज़ पैदा होती हैं जिनसे ज़मीन हिलती है। भूकंप के दौरान और बाद में, चट्टान की प्लेटें या ब्लॉक हिलने लगते हैं, और वे तब तक हिलते रहते हैं जब तक वे फिर से अटक नहीं जाते। ज़मीन के नीचे वह जगह जहाँ चट्टान सबसे पहले टूटती है, उसे भूकंप का फोकस या हाइपोसेंटर कहा जाता है। फोकस के ठीक ऊपर की जगह को भूकंप का एपिसेंटर कहा जाता है। फॉल्ट पर ऐसी हलचल आम तौर पर लंबे समय तक होने वाले डिफॉर्मेशन और स्ट्रेस के बनने का जवाब होती है।

arth tremors felt from Sikkim to Nepal

इन प्लेटों के आपस में टकराने, एक-दूसरे से दूर जाने या रगड़ खाने के कारण धरती के भीतर ऊर्जा जमा होती है। जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो जमीन में कंपन पैदा होता है, जिसे भूकंप कहते हैं। प्लेटों के मिलने या खिसकने वाले क्षेत्रों को फॉल्ट जोन कहा जाता है। आमतौर पर इन क्षेत्रों के आसपास भूकंप का असर अधिक होता है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता और गहराई के आधार पर इसके झटके दूर-दराज के इलाकों तक भी महसूस किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त रुख, बोला- अमेरिका की 7 शर्ते पूरी होने तक नहीं खुलेगा रास्ता

संबंधित समाचार