आज का राशिफल : जानें मेष से मीन राशि तक के जातकों के भाग्य का हाल
मेष: आज आपको सहकर्मियों पर पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है।
वृषभ: आज सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों दूर होंगी।
मिथुन: आज आपकी समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। कृषि संबंधित उद्योगों से काफी लाभ प्राप्त होगा।
कर्क: आज अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमीजन से संबंध मधुर रखें।
सिंह: आज दिनचर्या थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं। आलस्य के कारण काम को टाल सकते हैं।
कन्या: आज बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है।
तुला: आज नए लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। आपको कठिन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक: आज अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। विचारों के आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे।
धनु: आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
मकर: आज परिवार के सदस्यों से काफी संतुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनंद लेंगे। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करें।
कुंभ: आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। पुराने मित्र आपके काम आएंगे।
मीन: आज कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
