Weekly Horoscope: मेष से मीन तक, किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कई राशियों के लिए करियर और कारोबार में तरक्की के योग, कुछ को आर्थिक मामलों और सेहत में बरतनी होगी सतर्कता; जानिए 12 राशियों का पूरा साप्ताहिक भविष्यफल
Weekly Horoscope: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। जानिए किसे मिलेगा करियर में प्रमोशन, किसकी चमकेगी आर्थिक किस्मत और किन राशियों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि – यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यावसायिक वर्ग से जुड़े लोगों के लिए धन हानि का योग बन रहा है। व्यर्थ व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्थिति में सुधार होगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ राशि- इस सप्ताह आपके लिए की ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर संबंधी रुकावट इस सप्ताह में दूर होगी ।पदोन्नति का लाभ मिलेगा ।रुका हुआ धन प्राप्त होगा ।नए मित्रों का सहयोग मिलेगा । परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।
मिथुन राशि – यह सप्ताह सामाजिक जीवन की दृष्टि से उत्तम है। प्रतिष्ठा व सम्मान मिलेगा। नए व्यावसायिक अवसर उपस्थित होंगे। संवाद से परिवार व पेशेवर जीवन में लोगों से निकटता बढ़ेगी। आपके कार्य व निर्णय सटीक आकलन पर आधारित होते हैं। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी, यद्यपि वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि- इस सप्ताह पेशेवर मामलों में सूझबूझ का परिचय देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार व मित्रों संग आनंद के क्षण साझा करेंगे। खानपान के अतिरेक व वस्तुओं की बर्बादी से बचें। चतुराई के बजाय सहज-सरल दृष्टिकोण जीवन में सफलता दिलाएगा।
सिंह राशि - इस सप्ताह आपका समय अनुकूल रहेगा। लेकिन सरकारी सेवा या शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक अनुकूल रहेगा। आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है।
कन्या राशि - इस सप्ताह आपका समय थोड़ा अनुकूल नहीं रहेगा चुनौतीपूर्ण रहेगा अनावश्यक मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनाए रखें व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है । सप्ताह के अंतिम दिनों में समय के साथ परिस्थितियों में स्वत: परिवर्तन होगा ।
तुला राशि - इस सप्ताह में आपको नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्रों में अच्छी प्रगति की स्थिति रहेगी। संबंधित अधिकारियों के मध्य न केवल तालमेल रहेगा, बल्कि आपके प्रतिभा का सम्मान आपको इस दौरान मिलेगा। सेहत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि – यह सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, किन्तु समस्याएं उत्पन्न होंगी। अधिक संघर्ष और परिश्रम भी होगा। संतान सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा।पराक्रम व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। बन्धुओं का सुख प्राप्त होगा। अवसरों के उपयोग में पूरा ध्यान देते रहेंगे।
धनु राशि - इस सप्ताह आपका समय मिलाजुला रहेगा। जहां कार्यों में थोड़ी कठिनाइयां आएंगी वही आप अपनी सूझबूझ से उन कठिनाइयों को दूर करने में सफल हो सकते हैं। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी बड़ी कार्य योजना की दिशा में शुभ समाचार मिलेगा । योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में दूरगामी परिणाम निकल सकते हैं।
मकर राशि - इस सप्ताह आपका समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में संघर्ष एवं तनाव की स्थिति बनी रह सकती है सूझ-बूझ एवं कर्मठता से काम करने से स्थितियों में सुधार होगा । कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी चाहिए,थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए रखें। हड्डियों एवं मांसपेशियों पर दबाव बनने का योग है।
कुंभ राशि - इस सप्ताह आपका समय अनुकूल रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं को पटरी पर लाने में सफल होंगे। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा किन्तु अनावश्यक घूमने फिरने से बचें थोड़ा खर्च की अधिकता रहेगी। सावधानी बनाए रखें किसी भी तरह के जोखिम से बचें।
मीन राशि - इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नई योजनाओं को दिशा देने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।पढ़ाई- लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है।
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य, कानपुर
