करंट अफेयर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पुन्नमी घाट पर 13 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर आयोजित हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 अक्टूबर, 2026 को मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। इसका आयोजन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

हाल ही में नई दिल्ली में भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (JETCO) की 16वीं बैठक आयोजित हुई। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने नई दिल्ली में 16 वीं JETCO बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) के कार्यान्वयन की समीक्षा की। साथ ही व्यापार, निवेश, नवाचार और क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

हाल ही में अक्टूबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के लोक सेवा भवन में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और प्रख्यात मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। लवलीना चीन की बाओ ज़ियी को 5-0 से हराकर महिला 75 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सितंबर 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को पुरुष और शेफाली वर्मा को महिला वर्ग में विजेता चुना गया।

संबंधित समाचार